बर्ड फ्लू की खबरों के बीच बड़ा सवाल आखिर नॉनवेज खाएं या नहीं?

Webdunia
कोविड-19 से ही लोगों को राहत नहीं मिली है, और बर्ड फ्लू का संकट डरा रहा है। आखिर ये बर्ड फ्लू क्या है? आपने इससे पहले भी इसका नाम जरूर सुना होगा, दरअसल बर्ड फ्लू पक्षियों से होता है। यह एक संक्रामक बीमारी है। यह पक्षियों से जानवरों तक फैल सकती है। यह बीमारी इन्फ्लूएंजा वायरस H5N1 की वजह से होती है।
 
बर्ड फ्लू सबसे तेजी से चिकन, मोर, बत्तख आदि से तेजी से फैलता है। यह एक संक्रामक बीमारी है जो पक्षी और इंसानों को अपनी चपेट में ले सकती है, लेकिन अभी तक बर्ड फ्लू का मुख्य कारण पक्षियों को ही माना जाता है।
 
बड़ा सवाल, क्या नॉनवेज खा सकते हैं?
 
बर्ड फ्लू पक्षियों में होने वाली बीमारी है जो जानवरों को भी अपनी चपेट में लेती है। ऐसे में लोग नॉनवेज से दूरी बनाना ज्यादा उचित समझते हैं। लेकिन क्या बर्ड फ्लू के दौरान चिकन और अंडे से दूरी रखना आवश्यक है? बता दे कि यदि आप बर्ड फ्लू में चिकन या अंडे का सेवन करते भी हैं, तो इस बात का ख्याल रखें कि ये अच्छी तरह से पके हुए हो। आधा कच्चा पक्का खाने से इसका खतरा हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि चिकन या अंडे खाते समय इसे अच्छी तरह से पका कर खाया जाएं। अगर आप चिकन खाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि चिकन 70 डिग्री सेल्सियस पर या उससे अधिक तापमान पर पका हो।
बर्ड फ्लू के लक्षण-
बर्ड फ्लू के लक्षणों की बात करें तो बर्ड फ्लू होने पर कफ, बुखार, सांस की परेशानी, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, बैचेनी जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। किसी भी तरह की कोई परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
ALSO READ: बर्ड फ्लू इंफेक्शन के बीच रहें सतर्क, जानिए काम की बातें

ALSO READ: बर्ड फ्लू क्या है, कैसे फैलता है इंसानों में, लक्षण, सावधानियां और इलाज

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

सोते समय ज़ोर-ज़ोर से लेते हैं खर्राटे? तो रोज करें ये 5 योगासन

मिनटों में बन जाएंगे आलिया भट्ट के ये 3 Bun Hairstyle

अपनी Weight Loss Diet में ज़रूर शामिल करें ब्रोकली, जानें 5 बेहतरीन फायदे

दिल के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये 5 योगासन

गंदे योग मैट को चुटकियों में साफ करेंगा ये 1 घरेलू नुस्खा

अगला लेख