Hanuman Chalisa

खुद पर Negativity को न होने दें हावी, इन बातों का रखें ख्याल

Webdunia
जीवन हर तरह के अनुभवों से भरा हुआ है। एक पल हमें बहुत खुशी का अहसास होता है तो दूसरे ही पल चिंता व तनाव हमें घेर लेते हैं। लेकिन इसका यह मतलब तो नहीं कि हम इतने विचलित हो जाएं कि जीवन के अच्छे पलों में भी नकारात्मक पक्ष देखें। जिंदगी बहुत कुछ सिखाती है। कभी हंसाती है, तो कभी रुलाती है। अगर जीवन में दुख नहीं आएंगे तो हम खुशी का आनंद कैसे ले पाएंगे? हम में से ऐसे कई लोग हैं, जो जीवन में आईं परेशानियों से Deal ही नहीं कर पाते।
 
कुछ बुरे अनुभवों से आप पूरी जिंदगी को दोष नहीं दे सकते। जिंदगी खूबसूरत है और इसे इसी अंदाज में मुस्कराते हुए जिएं और बुरी परिस्थितियों से सबक लेकर आगे बढ़ते रहें। सकारात्मकता को जीवन का हिस्सा बनाएं। वो कैसे? आइए जानते हैं इस लेख में कि कैसे आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर नकारात्मकता को खुद से दूर रख सकते हैं।
 
अगर आप उन लोगों में शुमार हैं जिन्हें छोटी-छोटी बातें बुरी लग जाती हैं तो इसे तुरंत बदलें। छोटी-सी बात में दु:खी होना और अपने आपको और दूसरों को कष्ट देना सही नहीं है। ये आपको उदास ही रखेगी। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ें।
 
किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले उसके निगेटिव पॉइंट को गिनना आपको नकारात्मक व्यक्ति बनाता है। हर चीज के दो पहलू होते हैं। आपको सकारात्मक पक्ष का चुनाव करना है।
 
किसी में हमेशा बुराई निकालना अगर यह आदत आपकी है तो इसे तुरंत बदलें। ध्यान रखें, हर व्यक्ति में कुछ खासियत तो कुछ कमी जरूर रहती है। आप में भी होगी। इसलिए अच्छाई पर ध्यान दें न कि बुराई टटोलते रहें।
 
अगर आप किसी चीज में फेल हो गए तो इसका यह मतलब नहीं कि जिंदगी ही खत्म हो गई। जीवन बहुत बड़ा है और आपके पास ढेरों अवसर भी। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि अगर आज फेल हो गए तो क्या हुआ? जरूर इससे बेहतर आपके जीवन में होगा। तो हमेशा इस सकारात्मक पक्ष के साथ ही आगे बढ़ें।
 
अगर आपको कोई निगेटिव कर रहा है तो उस शख्स से दूरी ही बेहतर है। जहां आपको खुशी नहीं मिलती, वहां से दूरी ही भली।
 
कहते हैं कि संगीत आपको शांत रखने में मदद करता है। अगर आप किसी चीज से परेशान हो रहे हैं या किसी बात को लेकर विचलित हैं तो कुछ देर अपने साथ यानी Me Time निकालें और अच्छा संगीत सुनें।
 
सकारात्मक किताबों का चयन करें
 
 किताबें आपकी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। अगर कहीं मन नहीं लग रहा है तो कुछ देर इनके साथ समय बिताएं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख