Hanuman Chalisa

बिना जिम जाए घर में ही करें ये 7 एक्‍सरसाइज और रहें बिलकुल फिट

Webdunia
कोरोना काल में अधिकतर लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जानें से बचना चाहते है, जिसका असर उनकी फिटनेस पर भी साफ नजर आ रहा है। जैसे जो लोग जिम जाकर फिटनेस के लिए वर्कआउट करते  थे। वे अब घर में ही रहकर ऐसी एक्सरसाइज तलाश कर रहे है, जो उन्हें फिट रख सकें। अगर आप भी उन्ही लोगों में शामिल है, जो कहीं बाहर जाएं बिना घर में ही रहकर फिट रहना चाहते है, तो हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहें है जिन्हें अपनाकर आप घर में रहकर भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दें सकते है, आइए जानते हैं....
 
वॉर्मअप
घर में वॉर्म-अप बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप एक जगह पर खड़े होकर जम्‍प कर सकते हैं। सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को कंधों की सीध में रखकर उन्हें चलाएं। उसके बाद पैरों के घुटनों को मोड़कर स्क्वाट करें। 
 
घर की चीजों का इस्‍तेमाल
वजन उठाने के ल‍िए आप घर की चीजों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। भारी बुक्स, लैपटॉप या अन्य वजनदार सामान आदि रख सकते हैं। अपनी क्षमता के मुताब‍िक हैवी या हल्‍का वजन रख सकते हैं।
 
पुशअप 
सबसे पहली एक्सरसाइज पुश अप है जिसे करने के लिए आपको कोई भी इक्विमेंट की जरूरत नहीं है। अपनी बॉडी के हिसाब से इसे कर सकते हैं। जरुरत के ह‍िसाब से करें और सेट बढाते रहें।
 
आर्म्स एक्सरसाइज 
आप सिंगल हैंड बाइसेप्स कर्ल कर सकते हैं, आप एक हाथ से बारी-बारी करके कर सकते हैं। इससे घर बैठे आपकी बाइसेप्स की मसल बनेंगी। वहीं ट्राइसेप्स के लिए आप ओवर हैड ट्राइसेप्स एक्सटेंशन कर सकते हैं।
 
स्क्वाट 
आप बॉडी वेट से जंप स्क्वाट्स लगा सकते हैं। अगर आप थोड़ा हैवी करना चाहते हैं तो आप बैग को कंधों पर पहनकर फिर स्क्वाट्स लगा सकते हैं।
 
शोल्डर एक्सरसाइज 
कंधों के लिए सिंगल आर्म ओवर हैड प्रेश कर सकते हैं। इसके लिए आप बैग को एक हाथ से कंधों के साथ पकड़कर इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
 
पेट के लिए
सबसे आखिर में आपको कंच्र करने होंगे। इसके लिए आपको जमीन पर अपने दोनों पैर मोड़कर लेटना होगा और बैग को दोनों हाथों से पकड़कर रखना होगा और फिर क्रंचिस करने होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख