सिर पर पानी डालकर नहाना पड़ सकता है भारी, जानिए नहाने का सही तरीका

Webdunia
आम दिनों में आपका नहाने का तरीका जो भी हो, लेकिन ठंड के मौसम में नहाने का गलत तरीका आपको खतरे में डाल सकता है। जी हां, यह आपको स्ट्रोक का शिकार भी बना सकता है। 
 
अगर सीधे सिर पर पानी डालकर नहाना आपकी आदत में शुमार है, तो इस मौसम में अपने नहाने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाएं और पहले सिर पर पानी डालने के बजाए पैरों से शुरुआत करें।
 
भले ही आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन यह तरीका आपको स्ट्रोक के खतरे सक बचा सकता है। दरअसल हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ऊपर से नीचे यानि सिर से पैर की ओर होता है। ऐसे में अगर आप सिर पर सीधे ठंडा पानी डालते हैं तो मस्तिष्क की महीन नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं और सिर भी ठंडा होने लगता है। 
 
ऐसा होने से ब्लड सर्कुलेशन तो प्रभावित होता ही है, हार्ट अटैक या दिमाग की नस फटने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए यह जरूरी है कि सीधे सिर पर पानी डालने के बजाए पैरों से शुरुआत करें और जांघ, पेट, घुटने की सफाई करते हुए शरीर पर पानी डालते हुए नहाएं। इसके बाद कंधे और चेहरे पर पानी से सफाई कर आप चाहें तो सिर पर हल्के से पानी डालकर या शॉवर के नीचे खड़े होकर नहा सकते हैं।
 
ठंडे मौसम में आपको यही प्रक्रिया अपनाना चाहिए। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए इस मौसम में नहाने का ये तरीका न केवल आपको स्वस्थ रखेगा, बल्कि शारीरिक सफाई भी बेहतर होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख