video - Alert! बाजार में बिक रही है नकली चाय पत्ती, जानें असली और नकली चाय पत्ती को पता करने का तरीका

Webdunia
भारत में चाय का सेवन से सबसे अधिक किया जाता है। कई बार चाय का नाम लेते ही लोगों को चाय की खुशबू आ जाती है तो कोई ताजगी महसूस करने लगता है। इतना ही नहीं कई लोगों का तो सिरदर्द भी खत्म हो जाता है। चाय का सेवन किसी से मीटिंग के दौरान, रिलैक्स होने पर, मूड खराब हो रहा हो तो चाय, नींद नहीं उड़ रही हो तो चाय, भोजन के बाद चाय और भी कई सारे मौके हैं जब-जब चाय का सेवन किया जाता है। अगर देश में ही चाय का सेवन इस कदर किया जाता है तो उसकी शुद्धता के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि चाय पत्ती में भी मिलावट आती है।

हाल ही में FSSAI द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें बताया जा रहा है कि किस तरह से असली और नकली चाय की पत्ती की पहचान की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे करें मिलावट चाय पत्ती की पहचान? कहीं आप मिलावट चाय की पत्‍ती तो नहीं पी रहें -

चाय में मिलावट पत्ती की जांच का तरीका -

- सबसे पहले दो फिल्टर पेपर लें। उन्हें अलग-अलग रख दें।
- अब फिल्टर पेपर पर चाय पत्ती को फैला दें। इसके बाद कागज को गीला करने के लिए पानी का छिड़काव करें।
- कुछ देर बाद पत्तियों को पेपर से हटा दें और कागज को नल के नीचे पानी से धो लें।
- फिर कागज को लाइट के प्रकाश में देखें।
- चाय की पत्ती में मिलावट है तो फिल्‍टर पर काले भूरे रंग का धब्बा दिखाई देगा।
- अगर चाय पत्ती में मिलावट नहीं होगी तो वह पेपर पारदर्शी दिखाई देगा।

- किसी भी प्रकार के दर्द में राहत देती है।
- पेट साफ करने में मददगार।
- चाय के सेवन से नींद उड़ जाती है।
- सर्दी-जुकाम में गरम-गरम चाय का सेवन करना चाहिए।



चाय के नुकसान  

- चाय एंटीबयोटिक दवा के असर को कम करती है।
- चाय के अधिक सेवन से  पेट में जलन होने लगती है।
- आयरन का अवशोषण कम होता है।
- दिल के मरीजों के लिए नुकसानदायक होती है।
- चाय के अधिक सेवन से पेट फूलने की समस्या होती है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

ये है आज का चटपटा चुटकुला : दो सगे भाइयों के पिता अलग-अलग कैसे ?

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

महंगे हेयर मास्क छोड़ें, घर में रखी इन 5 चीजों से पाएं खूबसूरत बाल!

बाल गीत : पके आम का रस

डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान हैं ये 3 तरह की रोटियां