कमजोर हडि्डयों को बनाएं मजबूत, अपनाएं ये 8 टिप्स

Webdunia
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होती जाती है। ऐसे में जरूरी है कुछ बातों का ख्याल रखने की ताकि हड्डियों को कमजोर होने से बचाया जा सकें। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे है जिन्हें फॉलो कर आप बढ़ती उम्र में भी हडि्डयों को कमजोर होने से बचा सकते हैं। चलिए, आपको बताएं हडि्डयों को मजबूत बनाए रखने के 6 टिप्स -
 
1. हडि्डयों को मजबूत बनाने का सबसे आसान तरीका है कि पोषक और संतुलित भोजन का सेवन करें। ऐसा भोजन करे जो कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर हो, जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, साबूत अनाज आदि। वहीं प्रोसैस्ड फूड, नमक, सोडा और कैफीन का सेवन कम से कम करें।
 
2 विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन अधिक करें, ये हडि्डयों का निर्माण करने वाली कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाती है। यह बोन लॉस को कम कर बोन डेंसिटी को भी बढ़ाने में भी सहायक होती है।
 
3 जरूरी न हो तो डाइटिंग करने से परहेज ही करें क्योंकि जरूरत से कम कैलोरी लेने से मैटाबोलिज्म धीमा हो जाता है, जो हडि्डयों की सेहत को नुकसान पहुंचाता है और उन की डेंसिटी भी कम करता है।
 
4 ऐसा देखा गया है कि जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहते है व नियमित ऐक्सरसाइज करते है, उनकी हड्डियां भी मजबूत होती है। जितना हडि्डयों को सक्रिय रखेंगे व हिलाएंगे डुलाएंगे वे उतनी ही मजबूत बनेंगी। इसके लिए टहलें, दौड़ें और एक्सरसाइज करने को दिनचर्या में शामिल करें। 
 
5 दिनभर एसी में बैठे रहने से भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, क्योंकि शरीर को विटामिन डी नहीं मिल पाता। इसलिए रोजाना कुछ देर धूप में बैठे। इसके अलावा विटामिन डी प्राप्त करने के लिए मछली, अंडे, दूध, सोया मिल्क, टोफू, बादाम, अंकुरित अनाज आदि का भी सेवन करें।
 
6 हडि्डयों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन का भी पर्याप्त मात्रा में सेवन करना जरूरी है, क्योंकि हड्डियां 50% प्रोटीन से बनी होती हैं। प्रोटीन का कम मात्रा में सेवन करने से कैल्शियम का अवशोषण प्रभावित होता है जिस से हडि्डयों का निर्माण भी प्रभावित होता है।
 
7 धूम्रपान, शराब, स्टेराइड आदि के सेवन से दूर ही रहें।
 
8. कहते है कि जब हम गहरी नींद में होते हैं तभी ग्रोथ हारमोंस का स्राव उचित मात्रा में होता है। इन का स्राव हडि्डयों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। नींद में ही शरीर में मरम्मत का काम चलता है। ऐसे में पर्याप्त नींद लेने से सेहत को कई अन्य फायदे भी होते है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

वरुण धवन की फिटनेस का राज़ हैं ये 5 Detox Drinks, ऐसे करें अपनी डाइट में शामिल

खीरे के छिलकों से बनाएं ये हेयर मास्क, बाल बनेंगे मुलायम और खूबसूरत

उलझे और फ़्रीज़ी बालों को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 हेयर मास्क

Men Face Glow Tips: इन 8 आदतों से भारतीय पुरुष की स्किन रहेगी ग्लोइंग और हेल्दी

कंसीलर लगाने से चेहरे पर आ जाती हैं दरारें, तो अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

अगला लेख