Hanuman Chalisa

Exercise करने के बाद होते हैं muscle cramps? इन टिप्स को आजमाएं

Webdunia
how to stop muscles aching after exercise
आज की इस भाग दोड़ जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइज की मदद से आप कई बिमारियों से राहत पा सकते हैं। साथ ही इस फिटनेस के ट्रेंड में कई लोग जिम भी जाना पसंद करते हैं। पहली बार या कई दिनों बाद एक्सरसाइज करने से आपके मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। ये दर्द कई दिनों तक रहता है और दर्द के कारण आपकी डेली एक्टिविटी भी प्रभावित होती हैं। इस दर्द से बचने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 
 
1. एक्सरसाइज के बाद स्ट्रेचिंग करें: कई लोगों एक्सरसाइज करने के बाद रेस्ट करते हैं और अपनी डेली एक्टिविटी में व्यस्त हो जाते हैं। एक्सरसाइज करने के बाद आपको स्ट्रेचिंग करना बहुत ज़रूरी है। स्ट्रेचिंग की मदद से आपको क्रेम्प व मांसपेशियों में दर्द की समस्या से राहत मिलेगी। वर्कआउट के बाद आप लाइट स्ट्रेचिंग ज़रूर करें। 
 
2. मसाज करें: अगर आपको एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में दर्द होता है तो आपको अपनी बॉडी पर मसाज करनी चाहिए। एक्सरसाइज के बाद आप गुनगुने तेल से आपने शरीर की अच्छे से मसाज कर लें। मसाज की मदद से आपको दर्द से काफी राहत मिलेगी। 
how to stop muscles aching after exercise

 
3. बर्फ और गर्म सेक: एक्सरसाइज करने के बाद अगर आपको क्रेम्प या दर्द की समस्या होती है तो आपको बर्फ या गर्म सेक ज़रूर करना चाहिए। बर्फ के सेक की मदद से आप सूजन को कम कर सकते हैं। साथ ही गर्म सेक आपके शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाएगा जिससे ब्लड क्लोटिंग की समस्या से राहत मिलेगी। 
 
4. आराम करें: एक्सरसाइज करने के 30 मिनट या 1 घंटे तक कोई हैवी काम न करें। एक्सरसाइज करने के बाद आप आराम करें। इससे आपके मसल को भी राहत मिलेगी। 
 
5. एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स खाएं: एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स की मदद से आप मांसपेशियों के दर्द को कम कर सकते हैं। इन फूड्स की मदद से आपको सूजन की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही आपको दर्द से भी आराम मिलेगा। सूजन को कम करने के लिए सैल्मन, नट्स, बेरी और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
ALSO READ: विराट कोहली को भी पसंद है भुट्टा, प्रोटीन और फाइबर से है भरपूर

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख