Hanuman Chalisa

immunity boosting kadha : काढ़े के अत्यधिक सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान, जरूर जानिए

Webdunia
कहते हैं कि किसी भी चीज की अधिकता बुरी होती है। वर्तमान में हम सभी अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सेहतमंद, तंदुरुस्त रहने के लिए घर में बनाए हुए काढ़े का इस्तेमाल कर रहे हैं। वाकई यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर भी है। लेकिन इसकी अधिकता आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है।
 
विशेषज्ञों के अनुसार काढ़ा बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री और उनकी मात्रा किसी व्यक्ति की उम्र, मौसम और उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। अगर आप नियमित रूप से काढ़ा पी रहे हैं और इसकी अधिकता आपके शरीर में हो रही है तो यह आपको दूसरी स्वास्थ्य समस्या पर भी ला सकता है।
 
अगर आप नियमित रूप से काढ़ा पी रहे हैं और आपकी नाक से खून आ रहा है या मुंह में छाले हो रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
 
काढ़ा बनाने के लिए जिन आम सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है, उनमें कालीमिर्च, दालचीनी, हल्दी, गिलोय, अश्वगंधा, इलायची और सौंठ शामिल हैं। ये सभी वस्तुएं शरीर में गर्मी पैदा करती हैं। इस प्रकार अत्यधिक सेवन हानिकारक हो सकता है और नाक से खून बहना व शरीर में गर्मी बढ़ना जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
 
काढ़ा बनाते समय व इसे बनाने के लिए उपयोग की जा रहीं जड़ी-बूटियों और मसालों की मात्रा के बारे में सावधान रहने की जरूरत है। यदि आपको लगता है कि आप जिस काढ़े का सेवन कर रहे हैं, वह आपको सूट नहीं कर रहा है तो आप इसमें दालचीनी, कालीमिर्च, अश्वगंधा और सोंठ की मात्रा कम कर सकते हैं।
 
काढ़े के सेवन से कफ को खत्म करने में मदद मिलती है। इस प्रकार यह कफ से पीड़ित लोगों के लिए काफी अच्छा है। लेकिन यदि आपको इससे समस्या हो रही है तो सामग्री की मात्रा को कम कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख