Hanuman Chalisa

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर है कम, तो इन चीजों के सेवन से उसे बढ़ाएं

Webdunia
एक स्वस्थ शरीर के लिए उसमें सही मात्रा में हीमोग्लोबिन का होना आवश्यक है। एक व्‍यस्‍क व्यक्ति के शरीर में 14 से 18 मिलीग्राम और व्‍यस्‍क महिला के शरीर में 12 से 16 मिलीग्राम हीमोग्लोबिन हो, तभी ये कहा जा सकता है कि उनके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सही हैं।

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर कई सेहत समस्याएं होती है जैसे थकान, कमजोरी, सांस फूलना आदि। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपके आहार में ऐसी चीजें शामिल हो जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने व बनाए रखने में मदद करें।
 
आइए, आपको कुछ ऐसी ही खेने-पीने की चीजों के बारे में बताते हैं जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती हैं -
 
1 हरी सब्जियां खाएं :
 
हरी सब्जियों जैसे मेथी, पालक आदि में आयरन होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में सहायक होता है।
 
 
2 विटामिन सी युक्त फल खाएं :
 
शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आयरन युक्त चीजे खाना तो बहुत जरूरी है, लेकिन इसके अलावा कई बार अन्य कारणों से भी शरीर में मौजूद आयरन का अवशोषण नहीं हो पाता, इसलिए विटमिन सी से भरपूर चीजें भी खाएं क्योंकि इनकी मौजूदगी में शरीर को मौजूद आयरन का अवशोषण करने में मदद मिलती है।
 
3 फोलिक एसिड लें :
 
फोलिक एसिड एक एक प्रकार का विटामिन है। ये शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों, चावल, अंकुरित अनाज, सूखे सेम, गेहूं के बीज, मूंगफली, केले आदि में ये पाया जाता हैं।
 
4 चुकंदर का रस पीएं :
 
चुकंदर सलाद के रूप में खाए या उसका रस पीएं, ये भी शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने मदद करता है।
 
5 नियमित व्यायाम करें :
 
रोजाना व्यायाम करने से भी शरीर में लाल रक्‍त कोशिकाएं बढ़ती हैं।

ALSO READ: बारिश की बीमारी अमीबियासिस : जानिए कारण, लक्षण और कैसे करें उपचार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

अगला लेख