Hanuman Chalisa

ये 5 चीजें डाइट में कर लें शामिल, दूर हो जाएगी ‘आयरन’ की कमी

Webdunia
शरीर में आयरन की कमी हो जाने की वजह से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी कमी की वजह से थकान, सिर दर्द और चक्कर आना इसके लक्षणों में शामिल हैं। मोटे तौर पर महिलाओं में यह समस्‍या ज्‍यादा देखी जाती है।

लेकिन शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में अगर ये 5 चीजें शामिल कर ली जाए तो शरीर में कभी आयरन की कमी नहीं होगी।

ड्राई फ्रूट्स
सूखे मेवे यानि ड्राई फ्रूट्स का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। ड्राई फ्रूट्स में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनके अलावा मूंगफली का सेवन भी किया जा सकता है।

अनार
हमारे स्वास्थ्य के लिए अनार का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए अनार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। या आप हर दिन अनार के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

चुकंदर
शरीर में आयरन की कमी को दूर करने वाले तत्व चुकंदर में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में जो लोग आयरन की कमी का सामना कर रहे हैं, उन्हें अपनी डाइट में चुकंदर को शामिल करना चाहिए। चुकंदर का रोजाना सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

अमरूद
अमरूद में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अमरूद के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। यह फल पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने का भी काम करता है। ऐसे में अमरूद के सीजन में रोजाना एक निश्चित मात्रा में अमरूद का सेवन किया जा सकता है।

पालक
पालक में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में आयरन की कमी का सामना कर रहे लोग अपनी डाइट में पालक को शामिल कर सकते हैं। पालक में कैल्शियम, क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम, खनिज लवण और प्रोटीन जैसे तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख