नारियल तेल भी हो सकता है नुकसानदायक? जानिए सच...

Webdunia
नारियल तेल की गिनती ऐसे तेलों में होती है, जिसे सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए उपयोगी और फायदेमंद माना जाता है। ऐसा माना जाता रहा है कि नारियल तेल में सैच्युरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है जो सेहतमंद है। 
लेकिन हाल ही में इसे लेकर जो जानकारी सामने आई है वह चौंकाने वाली है। इस जानकारी के अनुसार नारियल तेल आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है।  
 
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का दावा है कि नारियल तेल में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिसे स्वास्थ्य के लिए खराब माना जाता है। वहीं फॉर्टिस सेंटर फॉर डायबीटीज के अध्‍यक्ष डॉक्‍टन अनुप मिश्रा के अनुसार 7 में 6 अध्‍ययनों में इस बात का दावा किया गया है कि नारियल के तेल में बहुत ही नुकसानदायक LDLकोलेस्ट्रॉल होता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों को बढ़ावा देता है और आपको हार्ट पेशेंट बना सकता है।
 
नारियल तेल में 80 प्रतिशत से अधिक सैच्युरेटेड फैट होता है। नारियल तेल को खाने में शामिल करने के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए ब्रिटिश न्यूट्रिशन फाउंडेशन ने कहा, 'नारियल तेल को खाने में इस्तेमाल करना सेहत के लिए फायदेमंद है इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।' 
 
हालांकि तलने-भुनने के लिए भी नारियल के तेल को अच्छा माना जाता है और कहते हैं कि नारियल तेल शरीर में उतनी आसानी से नहीं जमता जितना कि अन्य तेल इसलिए खाने में इसका इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जाता है। लेकिन हार्वर्ड के एक प्रफेसर ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। 
 
फॉर्टिस सेंटर फॉर डायबीटीज के अध्‍यक्ष डॉक्‍टन अनुप मिश्रा ने बताया, 'सच्‍चाई यह है कि 7 में 6 अध्‍ययनों में इस बात का दावा किया गया है कि नारियल के तेल में बहुत ही नुकसानदायक LDL कलेस्ट्रॉल होता है। हार्वर्ड के प्रफेसर ने इस सच्‍चाई को थोड़ा सा डरावने तरीके से लोगों को बताया है।' 
 
ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की सीनियर डायटिशन के अनुसार, नारियल के तेल में 86 प्रतिशत सैच्युरेटेड फैट होता है जो मक्खन में मौजूद सैच्युरेटेड फैट से एक तिहाई ज्यादा है।
 
अमेरिकन हार्ट असोसिएशन द्वारा भी अडवाइजरी जारी करके लोगों से नारियल तेल से दूर रहने की सलाह दी जा चुकी है। इसमें कहा गया है कि इसमें मौजूद एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दिल के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए नुकसानदायक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत में वैध है लॉटरी का खेल, जानिए कैसे काम करता है यह सिस्टम

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

हरियाली अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में लगाएं ये 5 शुभ पौधे और पाएं ये 5 फायदे

Bal Gangadhar Tilak Jayanti 2025: क्यों आज भी प्रासंगिक हैं तिलक के विचार? पढ़े उनसे सीखने वाली खास बातें

चंद्रशेखर आजाद जयंती: एक महान क्रांतिकारी को शत्-शत् नमन

अगला लेख