पीरियड्स में करें गुड़ का सेवन, दर्द हो जाएगा छूमंतर

Webdunia
jaggery benefits for periods
पीरियड्स में अधिकतर महिलाएं पेट दर्द की समस्या से परेशान रहती हैं। कई बार तो यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि महिलाएं अपने बिस्तर से उठ नहीं पाती हैं। शरीर व हर्मोन के अनुसार सभी महिलाओं को पीरियड्स में अलग-अलग समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पीरियड्स के दर्द के कारण कई महिलाएं दवाई भी लेती हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। साथ ही पीरियड्स में ज्यादा फ्लो, कम फ्लो या फ्लो न होने के कारण भी महिलाओं को कई समस्या का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स की इन सभी समस्याओं के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। महिलाओं की सेहत के लिए गुड़ बहुत लाभकारी होता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे......
 
1. रेगुलर पीरियड्स के लिए: गुड़ में ज़रूरी विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं जो पीरियड्स को नियमित करने में मदद करते हैं। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण नियमित रूप से पीरियड्स नहीं आते हैं। गुड़ खाने से शरीर में आयरन का स्तर बढ़ता जिससे पीरियड्स नियमित होते हैं।
 
2. हार्मोनल बैलेंस के लिए: गुड़ में मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है। महिलाओं में अनियमित पीरियड्स का एक प्रमुख कारण हार्मोनल असंतुलन है। गुड़ का सेवन हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल करने और रेगुलर पीरियड्स को बनाए रखने में मदद करता है।
3. मूड स्विंग से राहत: पीरियड्स में हार्मोनल असंतुलन होने के कारण महिलाओं के मूड स्विंग काफी होते हैं। आपको बता दें कि गुड़ एक नेचुरल मूड बूस्टर है। इसमें नेचुरल कंपाउंड होते हैं जो शरीर में अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन एंडोर्फिन जारी करने में मदद करते हैं। एंडोर्फिन हार्मोन, तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे मूड स्विंग की समस्या कम होती है। 
 
4. त्वचा के लिए फायदेमंद: पीरियड्स में हार्मोनल असंतुलन होने के कारण कई महिलाओं को स्किन प्रॉब्लम भी होती है। पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले कई महिलाओं को एक्ने की समस्या होने लगती है। गुड़, शरीर से टॉक्सिक पदार्थ निकालता है जिससे आपकी त्वचा क्लियर बनती है। साथ ही गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपकी त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करता है। 
 
इस समय करें गुड़ का सेवन

ALSO READ: दिनभर रहती है थकान और कमजोरी तो इन योगासन को करें ट्राई

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

जानिए कैसे मंगोल शासक अल्तान खान की वजह से शुरू हुई थी लामा परंपरा? क्या है दलाई लामा का इतिहास

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

ग्लूटाथियोन बढ़ाने के लिए इंजेक्शन या दवाइयां खाने से बेहतर है खाएं ये फल और सब्जियां, जानें कुदरती उपाय

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पीएं ये 10 नैचुरल और स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक्स

सभी देखें

नवीनतम

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

इन 7 तरह के लोगों को रोज पीना चाहिए हरी इलाइची का पानी, स्किन से लेकर बॉडी तक के लिए है फायदेमंद

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

अगला लेख