Hanuman Chalisa

गठि‍या का इलाज है संभव, जानें 5 टिप्स

Webdunia
गठिया, जोड़ों में होने वाली एक तकलीफ है, जिसका सही समय पर उपचार बेहद आवश्यक है। गठि‍या के उपचार के लिए जरूरी है, उसकी पहचान होना। इसलिए जब भी आप जोड़ों में तकलीफ महसूस करें, डॉक्टर की सलाह से गठि‍या का पता लगाएं, और उसके बाद ही उसके उपचार की ओर ध्यान दें।

 
 
बहुत से लोगों को जैसे ही मालूम होता है कि उन्हें गठिया है, तो वे जीने की उमंग ही खो बैठते हैं। लेकिन जिस तरह हर मुश्किल का सामना किया जा सकता है, उस तरह गठिया का भी मुकाबला करके सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है और दर्द को कम किया जा सकता है। जानिए कुछ आसान तरीके -

1 अगर आप जोड़ों में या जोड़ों के आसपास दर्द, अकड़ाहट या सूजन महसूस कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें, बजाए खुद यह तक करके बैठने के, कि आपको गठिया है। जब एक बार डॉक्टर यह तय कर दे कि गठिया है तो उससे उसका प्रकार मालूम कर लें। क्योंकि गठिया कई किस्म का होता है और हरेक का अलग-अलग तरह से उपचार होता है। सही डायग्नोसिस से ही सही उपचार हो सकता है।
 2 सही डायग्नोसिस जल्द हो जाए तो अच्छा। जल्द उपचार से फायदा यह होता है कि नुकसान और दर्द कम होता है। उपचार में दवाइयां, वजन प्रबंधन, कसरत, गर्म या ठंडे का प्रयोग और जोड़ों को अतिरिक्त नुकसान से बचाने के तरीके शामिल हैं।

3 जोड़ों पर दबाव से बचें। ऐसी मशीनें भी उपलब्ध हैं जिससे रोजमर्रा का काम आसान हो जाता है। जितना वजन बताया गया है, उतना ही बरकरार रखें। ऐसा करने से कूल्हों व घुटनों पर नुकसान देने वाला दबाव कम पड़ता है।

 कसरत करें। कसरत करने से दर्द कम हो जाता है, क्र‍ियाशीलता में वृद्धि होती है, थकान कम होती है और आप पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं। गठिया के लिए मजबूती प्रदान करने वाली भी कई कसरतें हैं। अपने डॉक्टर या फिटनेस विशेषज्ञ से उसके बारे में मालूम कर लें।

5  स्ट्रैचिंग एक्सरसाइज से जोड़ व मांसपेशियां लचीले रहते हैं। इससे तनाव कम होता है और रोजाना की गतिविधियां जारी रखने में भी मदद मिलती है। इसलिए स्ट्रेचिंग वाली एक्सरसाइज या खिंचाव वाली एक्सरसाइज जरूर करें।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख