Hanuman Chalisa

Karwa Chauth During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में करवाचौथ व्रत रख रही हैं, तो इन बातों का रखें ख्याल

Webdunia
करवा चौथ का दिन हर सुहागन महिला के लिए बेहद खास होता है, इस खास दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती है, और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है, हालांकि जिन लोगों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं है। वे इस दिन फलाहारी का व्रत भी करते है। वहीं अगर आप मां बनने वाली है और आपको व्रत भी रखना है। तो आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
 
वैसे भी ऐसा कहा जाता हैं कि अगर एक बार करवाचौथ का व्रत शुरू कर लिया तो फिर इसे छोड़ नहीं सकते हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है, क्योंकि आपके साथ एक नन्हीं सी जान भी जुड़ी है। तो आइए जानते है प्रेग्नेंसी के दौरान किन बातों का ख्याल रखना चाहिए..
 
सबसे जरूरी बात डॉक्टर की सलाह जरूर लें
यदि आप करवाचौथ में व्रत करने जा रही है, तो डॉक्टर की सलाह  लेना जरूरी है। क्योंकि इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। जिससे ड्रिहाइडेशन का खतरा भी हो सकता है इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए आप डॉक्टर की सलाह के साथ आगे बढ़ें।
 
सरगी में इन चीजों का रखें ख्याल
अगर मां बनने वाली हैं, तो आपको सरगी का खास ख्याल रखना चाहिए। ताकि आपका स्वास्थ्य सही रह सकें। आप सरगी में दूध,फल,ड्राई फ्रूट्स,सब्जी और रोटी का सेवन करें ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहें।
 
इन बातों का ख्याल रखें
 
प्रेग्नेंसी में व्रत कर रहे है, तो डॉक्टर की सलाह के साथ आगे बड़े और दिनभर एनर्जी बनी रहे इसके लिए एक बड़ा गिलास दूध पी लें। जिससे आपको दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।
 
यदि दिनभर व्रत के दौरान आपको असहज महसूस हो रहा है। तो आप ड्राई फ्रूट जरूर लें। इसके साथ ही नारियल पानी और दूध भी पीते रहें। 
 
प्रेग्नेंसी के दौरान आराम जरूर करें। दिनभर खूब काम करने की जगह आप खुद को समय दे और आराम करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख