Hanuman Chalisa

कीटो डाइट अपनाते हैं, तो इसके 5 नुकसान भी जान लीजिए

Webdunia
डाइट और फिटनेस विशेषज्ञों के साथ-साथ जिम जाने वाले लोग कीटो डाइट के बारे में अच्छी तरह जानते होंगे। तेजी से वजन घटाने के लिए जिमिंग के साथ आजकल कीटो डाइट को अपनाया जा रहा है, जो कम कार्बोहाइड्रेट और अधिक फैट पर आधारित है। लेकिन इसे अपनाने से पहले आप इसके नुकसान भी जरूर जान लीजिए - 
 
1 कीटो डाइट का एक दुष्परिणाम यह है कि इसके साथ आपको पर्याप्त फाइबर और पोषक तत्व नहीं मिल पाते और कार्बोहाइड्रेट भी कम लिया जाता है, जिसका सीधा प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या, खास तौर से कब्ज का सामना करना पड़ सकता है।
 
2 इस डाइट को जब आप शुरु करते हैं, शरीर को इसकी आदत नहीं होती, अत: सुस्सी और थकान का अनुभव होना आम बात है। कुछ समय बाद जब आपका शरीर इसका आदि होता है, तब आप सामान्य अनुभव करते हैं।
 
3 इससे आपको शरीर की मांसपेशियों में अकड़न, खिंचाव और थकान जैसी समस्या हो सकती है, जिसका प्रमुख कारण इलेक्ट्रोलाइट में गड़बड़ी होना है। कार्बोहाइड्रेट की कमी से यह समस्या हो सकती है।
 
4 कीटो डाइट में आपको भूख कम लगती है विभिन्न पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। कई मामलों में कीटो डाइट के चलते शरीर में विटामिन्स की कमी सामने आती है।
 
5 सिरदर्द, जी मचलाना, भारीपन लगना या उल्टी जैसा मन होना कीटो डाइट के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए इन नुकसानों को जानने के बाद ही कीटो डाइट अपनाने का निर्णय लें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

अगला लेख