Hanuman Chalisa

होंठो के रंग से जानिए अपनी सेहत

Webdunia
आम तौर पर होंठों का रंग गुलाबी होता है यह हम सब जानते हैं। लेकिन हर किसी के होंठ गुलाबी नहीं होते। होंठों का रंग हल्का पीला, सफेद या अन्य कई तरह से अलग हो सकता है। आपके होंठों का यही रंग आपकी सेहत की स्थिति को बयां करता है। जानने के लिए जरूर पढ़ें - 
 
 
1 हल्का पीलापन लिए - अगर आपके होंठों का रंग गुलाबी है, लेकिन उसके साथ हल्का पीलापन भी नजर आता है तो यह एनीमिया के लक्षणों को दर्शाता है। इसका मतलब है, आपके शरीर में हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कणों की कमी है। इस स्थिति में विशेषज्ञ आयरन और विटामिन सी से भरपूर चीजों के सेवन की सलाह देते हैं।

2 गहरे लाल - अगर होंठों का रंग गहरा लाल नजर आता है तो यह आपकी सेहत के लिए गंभीर विषय है। इस तरह के होंठों का मतलब है कि आपका लिवर कमजोर है और वह आवश्यकता से अधिक एवं कठिनाईपूर्वक कार्य कर रहा है।
 
3 जामुनी या हरापन लिए - होंठों के रंग का बदलना सामान्य घटना नहीं है। कुछ स्थितियों में ठंडे मौसम में होंठों का रंग इस तरह से बदलना आपके हृदय और फेफड़ों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है।

4 गहरे जामुनी - कुछ लोगों के होंठों का रंग गहरा जामुनी दिखाई देता है। यह पाचन तंत्र की गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। ऐसा होने पर आपको फाइबर और मिनरल्स से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए साथ ही बासी भोजन, फास्ट फूड और अनहेल्दी फूड से दूरी बना लेनी चाहिए।
 
5 किनारों पर जामुनी - अगर आपके होंठों के किनारे पर्पल यानि जामुनी हैं तो आपके शरीर में असंतुलन की स्थिति है। इस स्थिति में आप अपने शरीर का तापमान बदला हुआ महसूस करेंगे। ऐसा होने पर आपको आराम करना चाहिए और हेल्दी चीजें ही खानी चाहिए। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख