Hanuman Chalisa

ये लक्षण नजर आएं, तो समझो लिवर खराब है...

Webdunia
क्या आप जानते हैं, कि आपका लि‍वर ठीक से काम कर रहा है या नहीं ? कहीं आपका लि‍वर खराब तो नहीं हो रहा ? इन बातों के प्रति आपको सचेत रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आपका लि‍वर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप इनसे बचना चाहते हैं, तो जानिए कि आपका लीवर ठीक से कार्य कर रहा है या नहीं।

 
 
यह जानने के लिए, कि आपको लि‍वर संबंधी कोई समस्या तो नहीं है, आपको शरीर की प्रतिक्रियाओं पर विशेष रूप से नजर रखना होगा और उनमें होने वाले बदलाव एवं लक्षणों को गंभीरता से लेना होगा।

1 कुछ लोगों को लि‍वर में सूजन आ जाती है, जिससे पेट का आकार बढ़ जाता है। ऐसे में इसे मोटापा समझने की गलती करना आपको परेशानी में डाल सकता है। अगर आपको उस स्थान पर समय-समय पर दर्द हो रहा हो, तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।

2 अत्यधिक थकान होना, त्वचा का रूखा होना और आंखों के आसपास काले घेरे हो जाना कभी-कभी लि‍वर की खराबी का नतीजा भी होता है। लि‍वर कमजोर होने की स्थिति में त्वचा क्षतिग्रस्त, बेजान हो जाती है, और बालों से जुड़ी समस्याएं भी होती है।

3 लि‍वर खराब होने की स्थिति में पेशाब का रंग बदल जाता है। ऐसा होने पर पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। इसके अलावा जॉन्ड‍िस के लक्षण जैसे नाखूनों व आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना भी इसमें शामिल है।

 
 
4 अगर भूख न लगने की समस्या या फिर पेट में गैस बनना व बदहजमी जैसी समस्याएं लगातार हो रही हैं, तो इसे भी लिवर की खराबी का एक लक्षण माना जाता है। इसके साथ ही छाती में जलन और भारीपन भी होता है।

 बुखार न होने पर भी मुंह का स्वाद खराब हो जाना और लगातार कड़वापन बना रहना, यह भी लिवर की खराबी के कारण हो सकता है। यही नहीं लिवर की खराबी होने पर अमोनिया की अधि‍कता के कारण मुंह से बदबू आना भी शुरू हो जाता है।

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

तेजी से बदल रहा है बंगाल

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

अगला लेख