Hanuman Chalisa

Quarantine Tips : साफ-सफाई करें, कोरोना जैसे संक्रमण को दूर रखें

Webdunia
कोरोना के चलते पूरे देशभर में लॉकडाउन है। कोरोना को लेकर कई तरह के भ्रम भी फैलाए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच हमें इन सब बातों से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। जरूरी है तो बस खुद को जागरूक रखने की कि हमारे आस-पास क्या हो रहा है? इस बारे में हमें जानकारी होनी चाहिए और यह जरूरी भी है।
 
लेकिन उन बातों से खुद को हमें परेशान नहीं करना है। बस इस बात का ध्यान रखें कि कोरोना से दूर रहना है तो हमें साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखने की आवश्यक‍ता है, खुद की भी और हमारे घर की भी। जी हां, इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत है साफ-सफाई की जिससे कि कोरोना जैसे संक्रमण को दूर रखा जा सके।
 
इस समय आप बार-बार हाथ धोना, सफाई से रहना इन सब बातों का ध्यान तो जरूर रखते ही होंगे। लेकिन जरा सोचिए कि जब आप गेट बंद करते हैं, खिड़कियों को छूते हैं तब? चलिए आप तो समझदार हैं, आपको पता है कि इसके बाद हाथ धोना जरूरी है लेकिन घर में मौजूद बच्चों पर कई बार आपका भी ध्यान नहीं जा पाता। लेकिन, इस समय ऐसी गलती होना आम बात नहीं है। आपको ही इन सब बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। इसलिए घर की सफाई का विशेषतौर पर ध्यान दें। इसके लिए आप क्या कर सकती हैं, आइए जानते हैं।
 
फिनाइल और पानी का घोल तैयार करके पूरे घर की सफाई करें।
 
घर के दरवाजे, हैंडल व रैलिंग को जरूर पोंछें। इसे अच्छी तरह से साफ करें और ध्यान रहे कि इन्हें साफ करने के बाद अपने हाथों को भी तुरंत साबुन से धोएं।
 
घर में सबसे पहले उन जगहों की सफाई करें, जहां अधिकतर आपके हाथ जाते हैं, जैसे फ्रिज का हैंडल, मेज-कुर्सी, नल, टीवी के रिमोट, मोबाइल, लैपटॉप, की-बोर्ड, बच्चों के खिलौने, डस्टबिन आदि। इनकी दिन में 2 से 3 बार सफाई करें।
 
बच्चों के खिलौने जिससे वे खेलते हैं, उन्हें भी जरूर साफ करें।
 
बच्चों को जरूर सिखाएं-
 
साबुन से हाथ धोते रहें। बिना हाथ धोएं चेहरे, नाक, आंखों में हाथ न लगाएं।
 
उन्हें बाहर जाने से रोकें व घर में ही रहने के लिए कहें।
 
हाथ धोने का सही तरीका उन्हें समझाए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख