Hanuman Chalisa

आ गई है माचा चाय, ग्रीन टी से भी ज्यादा हैं इसके फायदे

Webdunia
ब्लैक-टी, मिंट-टी, ग्रीन-टी और कई तरह की चाय के बाद अब बाजार में आ गई है माचा चाय। सेहत और सौंदर्य के कई लाभ पाने के लिए अगर आप भी ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो अब माचा चाय के बारे में जरूर जानिए। जापान की यह चाय आपको ग्रीन टी से भी ज्यादा फायदे दे सकती है। जानिए ऐसा क्या है माचा चाय में - 
 
1 सेहत की दुनिया में कदम रखने वाली यह नई चाय, जापान की पारंपरिक चाय है, जिसे तैयार करने में काफी वक्त लगता है। लेकिन आपके लिए यह पाउडर के रूप में भी उपलब्ध है।

2 ग्रीन टी भले ही ग्रीन न दिखाई दे, लेकिन इस सेहतमंद माचा चाय का रंग बिल्कुल हरा होता है क्योंकि यह हरी सूखी पत्त‍ियों को पीसकर बनाई जाती हैइससे होने वाले सेहत लाभ ग्रीन टी से भी बेहतर होते हैं।

3 माचा चाय का नियमित प्रयोग आपको कई गंभी बीमारियों से बचाने में सहायक है। इसमें कैंसर और हृदय रोग भी शामिल हैं। माचा चाय कई गुना बेहतर तरीके से कैंसर से लड़ने में मददगार है।

4 वजन घटाना वर्तमान में बहुत महत्वपूर्ण और मुश्किल काम बन गया है। लेकिन माचा चाय आपके वजन को कम कर आपके शरीर को सुडौल बनाने और कमर का नाप कम करने में बेहद कारगर साबित होती है।
 
5 यह न केवल आपको झुर्रियों से बचाए रखती है बल्कि मानसिक परेशानियों से निजात दिलाकर आपके मूड को भी बेहतरीन बनाए रखने में प्रभावकारी साबित होती है।

6 एक कप माचा चाय पीने के फायदे, 10 कप ग्रीन टी पीने से होने वाले फायदों के बराबर है। यानि 1 कप माचा टी ग्रीन टी से 10 गुना अध‍िक फायदेमंद है
 


7 इसमें फाइबर, क्लोरोफिल, सैलेनियम,जिंक, मैग्नीशि‍यम, क्रोमियम और विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो प्रति‍रोधक क्षमता में गजब का इजाफा करते हैं
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

9 अप्रैल, विश्व नवकार महामंत्र दिवस: जानें कल्याणकारी मंत्र और उसकी विशेष खासियतें

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

जब डुमरियागंज संसदीय सीट पर जब्त हुई मोहसिना की जमानत

अमेरिका का आर्तेमिस 2 चंद्र मिशन, जब पृथ्‍वी पीछे छूटती जा रही थी

इंदौर के महेश गनोकर पहुंचे अमेरिका के चुनावी मैदान में, जानें पूरी कहानी