Hanuman Chalisa

Mental Health Tips : योग से पाएं डिप्रेशन से छुटकारा

Webdunia
लाइफस्टाइल में बदलाव और तनावभरी जिंदगी के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। लगातार नकारात्मकता, तनाव रहना व्यक्ति को डिप्रेशन या दूसरी दिमागी बीमारियों की तरफ धकेलता है। लगातार किसी बात को लेकर टेंशन में रहना और मन में बुरे ख्याल आना इसकी वजह हो सकते हैं। कई लोग दिमागी तौर पर खुद को स्वस्थ रखने के लिए दवाइयों का भी सहारा लेते हैं, वहीं दवाइयों को छोड़ने के बाद आप वापस खुद को उसी परेशानी में पाते हैं।
 
लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग के माध्यम से आप अपने मन को शांत रख सकते हैं व खुद को डिप्रेशन जैसी समस्या से दूर रख अपने आप को तरोताजा रख सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित अभ्यास से आप खुद को डिप्रेशन जैसी समस्या से दूर रख सकते हैं, क्योंकि इन आसनों से आप न सिर्फ मन को शांत रख सकते हैं बल्कि शारीरिक रूप से फिट भी रह सकते हैं।
 
भ्रामरी प्राणायाम
 
भ्रामरी प्राणायाम का नियमित अभ्यास आपको तनाव से बचाएगा। मन को शांत रखने में भ्रामरी प्राणायाम बहुत लाभदायक है। यदि आप इसे सुबह-सुबह ताजी हवा में प्राणायाम करते हैं तो आप तरोताजा महसूस करेंगे, साथ ही तनावरहित रहेंगे।
 
अनुलोम-विलोम
 
अनुलोम-विलोम के नियमित अभ्यास से फेफड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है। इसके रोज अभ्यास से आप तनावरहित रहते हैं, मानसिक शांति बनी रहती है व सांस संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं।
 
मेडिटेशन
 
मेडिटेशन से खुद को शांत रख सकते हैं। ध्यान लगाने से मन की एकाग्रता के साथ कार्यशक्ति भी बढ़ती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख