Hanuman Chalisa

बचकर रहें, मोबाइल के खतरनाक रेडि‍एशन से, 5 काम की बातें

Webdunia
आजकल गांव से लेकर शहरों तक हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। यह जानते हुए कि मोबाइल फोन के खतरनाक रेडिएशन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इससे दूरी बनाए रखना भी अब संभव नहीं है। लेकिन इन 5 बातों का ध्यान रखकर मोबाइल फोन के रेडि‍एशन और उसके दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है - 
 
 स्पीकर या ईयरफोन - जब भी आप किसी से फोन पर बात कर रहे हों, तब कोशि‍श कीजिए कि फोन सीधे कान पर लगाकर बात न करें। फोन का स्पीकर ऑन कर लें या फिर ईयर फोन का इस्तेमाल करें। कॉल बंद होने के बाद ईयरफोन को तुरंत कान से हटा दें।
 
शरीर से दूर रखें - शरीर से सटाकर या शरीर के किसी हिस्से पर मोबाइल फोन रखना खतरनाक हो सकता है। इसका प्रयोग करते समय हमेशा कुछ दूरी जरूरी बनाए रखें। ऐसा करने से इसके रेडिएशन का प्रभाव कुछ कम हो सकता है।
 
तकिए के नीचे - अगर आप सोचते हैं कि‍ मोबाइल फोन बंद होने पर इसके रेडि‍एशन कोई प्रभाव नहीं डालते, तो आप गलत हैं। भले ही मोबाइल फोन बंद हो और आप इसका प्रयोग न कर रहे हों, इसे जेब में या तकिये के नीचे रखकर सोने से हमेशा बचें।
 
मैसेज - मोबाइल रेडि‍एशन से बचने का एक बेहतर विकल्प है मैसेज चैट करना। कोशि‍श करें कि जब तक जरूरी न हो कॉल कर बात करने के बजाए मैसेज के माध्यम से बातचीत करें। 
 
कब करें कॉल - जब भी आप कहीं कॉल करके बात करना चाहें तो इस बात पर विशेष ध्यान दें कि मोबाइल पर पूरा सिग्नल दिखाई दें। कमजोर सिग्नर में कॉल करने पर फोन को सिग्नल पहुंचाने में ज्यादा मेहनत करनी होती है। एक अध्ययन के अनुसार यदि फोन में सही सिग्नल नहीं दिखाई दे तो फोन कमजोर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख