Hanuman Chalisa

मॉनसून में आजमाएं, यह स्वादिष्ट उपाय

Webdunia
बरसात,वर्षा, बारिश, मानसून नाम चाहे कोई भी पुकारे हम लेकिन अहसास के स्तर पर यह मौसम मन को ठंडक पहुंचाने वाला है। समूची प्रकृति को इसके आगमन की प्रतीक्षा रहती है। लेकिन इस ऋतु में कुछ स्वास्थ्यगत समस्याएं भी सर उठाती हैं। सेहत की समस्या उन्हें जल्दी चपेट में लेती है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। कुछ आसान से उपाय आपका इम्यून सिस्टम मजबूत कर सकते हैं।
 
4 छुहारे एक गिलास दूध में उबाल कर ठंडा कर लें। प्रातः काल या रात को सोते समय, गुठली अलग कर दें और छुहारें को खूब चबा-चबाकर खाएं और दूध पी जाएं।

दूसरा उपाय है : छुहारे या पिंड खजूर को तोड़ कर दरदरा पीस लें। इसे दूध में उबालें। खीर जैसा गाढ़ा हो जाए तो सभी प्रकार के ड्रायफ्रूट्स की कतरने मिलाकर गर्मागर्म परोसें। यह स्वादिष्ट इलाज बरसात के मौसम में सेहत के लिए भी गुणकारी है। 

लगातार 3-4 माह सेवन करने से शरीर का दुबलापन दूर होता है, चेहरा भर जाता है। सुंंदरता बढ़ती है, बाल लंंबे व घने होते हैं और बलवीर्य की वृद्धि होती है। यह प्रयोग नवयुवा, प्रौढ़ और वृद्ध आयु के स्त्री-पुरुष, सबके लिए उपयोगी और लाभकारी है। 
दमा : दमा के रोगी को प्रतिदिन सुबह-शाम 2-2 छुहारे खूब चबाकर खाना चाहिए। इससे फेफड़ों को शक्ति मिलती है और कफ व सर्दी का प्रकोप कम होता है।
 
कमजोर पाचन शक्ति वाले लोग चिकित्सक से पूछ कर ही उपाय आजमाएं। 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख