Hanuman Chalisa

नाश्ते में कौन-सी चीजें लेनी चाहिए और कौन सी नहीं, जानिए...

Webdunia
सेहत के लिहाज से सुबह का नाश्ता बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए डॉक्टर्स और डाइटीशियन सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ने की सलाह देते हैं। लेकिन यह तभी फायदेमंद होगा जब आप इसमें सेहतमंद चीजों को शामिल करेंगे। आप रोज सुबह नाश्ता करते हैं, लेकिन इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि आप नाश्ते में क्या ले रहे हैं। चलिए जानते हैं कि कौन-सी चीजें आपको लेनी चाहिए और कौन सी नहीं....आगे फैसला आपका है।
 
1 हरी सब्जियों को कच्चा या अधि‍क पकाकर खाने की आदत है, तो इसकी जगह उसका सूप बनाकर पिएं। यह अधि‍क लाभदायक होगा। आप चाहें तो सब्जियों को उबालकर या हल्का सा पकाकर खा सकते हैं। 
 
2 पेय पदार्थों में जूस पीना जरूर सेहतमंद है, लेकिन दससे बेहतर होगा अगर आप ताजे फलों को काटकर खाएं। इसमें शर्करा और कैलोरी उतनी अधि‍क नहीं होगी और आप प्राकृतिक रूप से इसका लाभ उठा सकेंगे।
 
3  दक्षिण भारतीय क्षेत्रों के साथ-साथ अब अन्य स्थानों पर भी इडली सांभर को सुबह के नाश्ते में शामिल किया जाता है। साथ ही गुजराती खमण और ढोकला भी। इस तरह का नाश्ता बिल्कुल सेहतमंद होगा लेकिन आपकी जंग मोटापे को लेकर है तो आपको इनसे तौबा करना होगा।
 
4 अगर आप बेकरी की बनी चीजें जैसे पाव, कप केक या ऐसी अन्य चीजें नाश्ते में खाने के आदि हैं, तो इनकी जगह होलग्रेन ब्रेड यानि आटे की ब्रेड  आपके लिए फायदेमंद होगी।
 
5 सेहत के प्रति अगर फिक्रमंद हैं, तो देसी घी से बने हलवे के बजाए ओट्स का सादा हलवा या फिर नमकीन ओट्स कहीं अधि‍क फायदेमंद होगा। आप चाहें तो ओट्स को गर्म दूध और शकर के साथ खा सकते हैं।
 
6 नाश्ते में रोटी या पराठे के साथ अचार और मक्खन खाने की आदत है, तो यह आपके लिए हानिकारक है। इसके बजाए हरी मिर्च को हल्का सा तलकर खा सकते हैं।
 
7 भारतीय घरों में अगर सुबह के नाश्ते की बात करें तो मुख्य रूप से पराठे, पोहे या उपमा जैसी चीजों को शामिल किया जाता है। इसके साथ कुछ लोग दही, दूध, छाछ या जूस भी लेते हैं। लेकिन इसमें आप पराठों की जगह उपमा, नमकीन दलिया, घी लगी रोटी शामिल करेंगे तो ज्यादा फायदेमंद होगा।
 
8 अगर नाश्ते में स्मूदी को शामिल करना आपको एक सेहतमंद तरीका लगता है, तो याद रखें इनमें प्रयुक्त शकर व स्वाद के लिए प्रयोग की गई चीजें इसके फायदों को कम कर देती हैं। बल्कि केला और दूध एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
 
9 सुबह के नाश्ते में नमकीन व मसालेदार मांस लेने के बजाए सफेद अंडे कहीं अधि‍क फायदेमंद होंगे। क्योंकि इसकी अपेक्षा अंडों में सोडियम की मात्रा कम होगी जो आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
 
10 नाश्ते में दही का विकल्प सेहतमंद जरूर है, बशर्ते वह बगैर मलाई वाले दूध से बना हो। इसे सादे रूप में खाना अधिक फायदेमंद होगा बजाए इसमें अतिरिक्त मात्रा में नमक या शकर डालकर खाने के।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'