Hanuman Chalisa

सुबह की इन आदतों से आपका पेट हमेशा रहेगा साफ

Webdunia
morning routine for digestion
किसी भी व्यक्ति के लिए सुबह बहुत ज़रूरी होती है क्योंकि सुबह ही हमारा दिन शुरू होता है। अगर आपकी सुबह अच्छी होती है तो आपका पूरा दिन अच्छा जाता है। इसलिए सुबह अच्छी आदतों को अपनाना आपके शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। कई लोगों को सुबह पेट साफ न होने की भी समस्या होती है जिसके कारण वह दिनभर परेशान रहते हैं। पेट की सेहत के लिए आपको कुछ अच्छी आदतों को अपनाना ज़रूरी है। आप इन आदतों की मदद से अपने पेट की समस्या को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन आदतों के बारे में.......
 
1. गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत: अक्सर आपने कई सेलेब्रिटी को अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते हुए सुना होगा। गुनगुने पानी के सेवन से आपका पाचन सही रहता है। साथ ही इससे आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे आपका पेट आसानी से साफ़ हो जाता है। आप गुनगुने पानी में नींबू का रस, हनी, दालचीनी या तुलसी के पत्ते जैसी पोष्टिक चीज़ें डाल सकते हैं। 
2. उठते से चाय या कॉफ़ी न पिएं: कई लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफ़ी पीना पसंद करते हैं और बेड टी जैसा ट्रेंड भी लोगों में काफी प्रचलित है। इससे आपको लगता है कि आप तरोताजा महसूस करेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। आपको खाली पेट कभी चाय या कॉफ़ी नहीं पीने चाहिए क्योंकि इससे गैस और एसिडिटी की समस्या होती है। 
 
3. एक्सरसाइज करना है ज़रूरी: एक्सरसाइज और योगा को आपके मॉर्निंग रूटीन में ज़रूर शामिल होना चाहिए। कोशिश करें कि आप हर रोज कम से कम 10 मिनट ही सही मेडिटेशन, योगा या एक्सरसाइज जरूर करें। रोज़ एक्सरसाइज करने से आपकी हेल्थ में सुधार आएगा और साथ ही कैलोरी बर्न होने से आपका पेट भी साफ़ रहेगा।
 
4. नाश्ते पर करें फोकस: हमारे पुरे दिन की मील में नाश्ता बहुत ज़रूरी होता है। सुबह का नाश्ता मिस न करें और पोषक तत्वों से भरपूर ही नाश्ता करें। आप सुबह नाश्ते में तला भुना या मैदा न खाएं। अपनी डाइट में विटामिन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट को शामिल करें जिससे आपका पाचन हमेशा बेहतर रहेगा। 
 
5. सुबह रखें इन बातों का ध्यान: आप सुबह उठते ही मोबाइल न चलाएं क्योंकि इससे आपके बाकि काम लेट हो जाएंगे। साथ ही रात को जल्दी सोने की कोशिश करें और 7-8 घंटे की नींद लें। पर्याप्त नींद लेने से भी आपका पेट सेहतमंद रहेगा। इसके साथ ही रात को लेट खाना न खाएं और खाने के तुरंत बाद न सोएं। 
ALSO READ: जीरे के पानी से बीमारी रहेगी कोसों दूर

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख