Hanuman Chalisa

राई के ये 10 औषधीय गुण, आपके बेहद काम आएंगे

Webdunia
अचार बनाने और सब्जी में तड़का लगाने के काम में आने वाली राई, आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। राई के छोटे-छोटे दानों में आपकी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का हल छुपा हुआ है। अगर आप अब तक नहीं जानते, राई के अनमोल फायदे, तो जरूर पढ़ें -
 1 अगर आपको लगता है, कि आपका हृदय शिथिल हो रहा है, और घबराहट के साथ आप बेचैनी और कंपन महसूस कर रहे हैं, तो अपने हाथों और पैरों में राई को पीसकर मलना, आपको आराम दिलाने में मदद करेगा।

2 राई में मौजूद मायरोसीन, सिनिग्रिन जैसे रसायन त्वचा के रोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। राई को रातभर पानी में भि‍गोकर सुबह इस पानी को त्वचा पर लगाने से त्वचा की कई तरह की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

 
3 कई बार बुखार आने के साथ ही जीभ पर सफेद परत जम जाती है, और भूख व प्यास धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस तरह का बुखार होने पर सुबह के समय 4-5 ग्राम राईं के चूर्ण को शहद के साथ लेने से कफ के कारण होने वाला यह बुखार ठीक हो जाता है।

4 शरीर के किसी स्थान पर कांच या कांटा चुभ जाने की स्थि‍ति में राई को शहद में मिलाकर प्रभावित स्थान पर लेप करने से कांच या कांटा वह त्वचा के अंदर से अपने आप बाहर निकल आता है।

 
 
5 कुष्ठ रोग हो जाने पर पिसा हुआ राई का आटा 8 गुना गाय के पुराने घी में मिलाकर प्रभावित स्थान पर कुछ दिनों तक लेप करने से रोग ठीक होने लगता है। 

6 राई के घोल को सिर पर लगाने से सर के फोड़े, फुंसी ठीक होते हैं। इसके अलावा बालों का झड़ना और डैंड्रफ जैसी समस्याओं में भी यह फायदेमंद होता है। 

 
 
7 राई को पीसकर उसमें कपूर मिलाकर जोड़ों पर मालिश करने से आमवात और जोड़ों के दर्द में फायदा होता है। कुछ इलाकों में मिट्टी का तेल मिलाकर भी इस लेप का प्रयोग किया जाता है।

8  कान में दर्द होने पर राई के तेल को गर्म कर दो से तीन बूंद कान में डालने पर दर्द में आराम होता है। कई बार बहरेपन के इलाज के तौर पर भी इसे काम में लिया जाता है।

 
 
9 धूम्रपान से होंठ काले हो जाने पर अकरकरा और राई को समान मात्रा पीसकर दिन में तीन चार बार लगाने से कुछ ही दिनों में होठों का रंग सामान्य हो जाता है।
10 आधे सिर का दर्द होने की समस्या में राई को बारीक पीसकर दर्द वाले हिस्से पर लगाने से आधे सिर का दर्द या माईग्रेन में तुरंत आराम मिलता है।

10 आधे सिर का दर्द होने की समस्या में राई को बारीक पीसकर दर्द वाले हिस्से पर लगाने से आधे सिर का दर्द या माईग्रेन में तुरंत आराम मिलता है।
 
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख