Health Care Tips : गरारे करते समय इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल

Webdunia
मौसम बदलने पर गले में खराश या आवाज बैठ जाने की शिकायत सुनने में आती है। गला खराब यानि गले में दर्द होना या खुजली जैसा होना, गले में कफ जम जाना और गले की आवाज बदल जाना।
 
गला खराब होने पर नमक के गरारे से काफी मदद मिलती है। नमक का सांद्र घोल गले की परत पर चढ़ाई किए हुए कई रोगाणुओं के लिए काफी खतरनाक है। इसके प्रभाव से रोगाणु मर भी जाते हैं।
 
कफ जमा हो तो यह गाढ़े कफ को पतला कर काफी मात्रा में ठोस पदार्थों को गले से बाहर निकालने में मदद करता है, इसलिए नमक के घोल से गरारे करने को कहा जाता है। लेकिन गरारे करते वक्त इन बातों का ध्यान रखना चाहिए - 
 
1  सहन कर सकने योग्य एक गिलास गरम पानी में एक चम्मच नमक डालकर इस पानी से गरारे करना चाहिए।
 
2 फिटकरी का एक बारीक सा टुकड़ा भी इस पानी में डालकर गरारे करने पर आराम मिलता है।
 
3 नमक के साथ या तो खाने का सोडा दो चुटकी मिलाकर गरारे करने से भी आराम मिलता है।
 
4 नमक के साथ गरम पानी में हल्दी का प्रयोग करना भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण मौजू होते हैं
 
5 लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि या तो फिटकरी डालें या खाने का सोडा मिलाएं यानी नमक के साथ कोई एक चीज को प्रयोग करें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

आसानी से नहीं हटती है लिक्विड लिपस्टिक? इन हैक्स की मदद से 1 मिनट में हो जाएगा काम

कीड़े लगने से सड़ने लगे हैं दांत? तो तुरंत ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय

क्या आपका भी करता है सुबह उठकर उल्टी जैसा मन? हो सकते हैं ये गंभीर कारण

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

अगला लेख