बारिश में भीगने के बाद ताजगी चाहिए तो नहाने के पानी में मिलाएं 5 चीजें

Webdunia
बारिश के मौसम में भीगने के बाद त्वचा और सेहत पर इसका प्रभाव पड़ता है। त्वचा संबधी कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं, जैसे शरीर पर दाने होना, शरीर गीला रहने के कारण दाद-खुजली जैसी त्वचा की समस्या सामने आती है। इसलिए आपको बारिश में भीगने के बाद नहाना जरूर चाहिए। 
 
इसी के साथ आप अपने नहाने के पानी में कुछ ऐसी चीजें भी मिला सकते हैं, जो आपको ताजगी भी दे, साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो। आइए जानते हैं वो खास चीजें-
 
1. नीम बाथ- अगर आप त्वचा से संबंधित समस्याएं महसूस कर रहे हैं, तो यह बाथ आपके लिए उपयोगी है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है जिनके शरीर पर फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं होती हैं। इसके लिए नीम व पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को ठंडा करके उस पानी से नहाएं।
 
 
2. गुलाब जल और नींबू- गुलाब जल और नींबू की कुछ बूंदें आप अपने नहाने के पानी में मिला लें और इस पानी से नहाएं। ऐसा करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
 
3. डियो बाथ- बारिश के मौसम में ज्यादा देर तक गीले रहने या गीले कपड़े पहने रहने से शरीर से दुर्गंध आनी शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए आप 1 बाल्टी पानी में नमक व 1 चम्मच डियो मिलाकर इससे नहाएं। इससे ताजगीभरा अहसास होता है। साथ ही दिनभर बॉडी से एक भीनी-भीनी-सी खुशबू आती है।
 
 
4. चमेली के फूल- चमेली के फूलों को बाथ टब में डालकर रखें और इस पानी से नहाएं। यह बाथ न केवल आपको दिनभर तरोताजा बनाएं रखेगा बल्कि मानसिक और शारीरिक तनाव को भी दूर करेगा।
 
5. बेकिंग सोडा- नहाने के पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर नहाएं क्योंकि ये त्वचा को मुलायम बनाता है और आपको संक्रमण से भी दूर रखता है। 1 बाल्टी पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर नहाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। 

ALSO READ: Skin Tips: माथे पर बढ़ रही लकीरों को हटाएंगे ये होममेड मास्क

ALSO READ: Skin Care Tips -डाइट में शामिल करें ये 5 विटामिन्‍स, आपको उम्रभर रखेंगे जवां

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम

अगला लेख