Navratri vrat and health tips : नवरात्रि के उपवास में चक्कर से बचना है तो ये 7 बातें आपके काम की हैं

Webdunia
व्रत-उपवास, गरबा, पूजा एवं कठिन नियमों का भी पालन...इन सबके बीच  थकावट होना स्वभाविक है। नवरात्र‍ि में लगातार नौ दिन तक उपवास करने पर स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं भी होती हैं, जिसमें कमजोरी के कारण चक्कर आना भी शामिल है। अगर नवरात्रि में बचना चाहते हैं इन चक्करों से तो पढ़ें उपाय - 
 
1 पहला और सबसे बेहतर तरीका है भरपूर पानी पीना। जी हां, दिनभर में अगर ज्यादा कुछ खा नहीं रहे हैं, तो खूब पानी पीजिए, ताकि शरीर हाइड्रेट होता रहे और ऑक्सीजन का स्तर भी बना रहे। इस तरह से आप ऊर्जा की कमी भी महसूस नहीं करेंगे और चक्कर आने का तो सवाल ही नहीं उठता।
 
2 प्राणायाम - प्राणायाम कर आप ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ा सकते हैं जिससे चक्कर आने की समस नहीं होगी। इसके लिए जरूरी है गहरी सांस लें, ताकि मन, शरीर और मस्तिष्क के बीच संतुलन रहे। इस तरह से आप सारा दिन रिफ्रेश रह सकते हैं।
 
3 आंवला - विटामिन सी से भरपूर आंवले का सेवन करें, ताकि थकान कम हो अैर प्रतिरोधक क्षमता में इलाफा हो। आप चाहें तो इसका जूस पी सकते हैं। इसके साथ हरे धनिया का सेवन भी बेहतरीन होगा।
 
4 सूखा धनिया - एक चम्मच सूखा धनिया खाने के बाद पानी पीजिए, या फिर धनिया पाउडर को पानी में मिक्स करके पिएं। लेकिन इसका सेवन आप को सुबह-सुबह करना होगा। यह चक्कर आने की समस्या से बचाएगा।
 
5 दही - जब भी आपको चक्कर महसूस हों, दही का सेवन करें। यह गर्मी को भी कम करेगा और ऊर्जा भी देगा, जिससे आपको चक्कर आने की परेशानी नहीं होगी।
 
6 बादाम - रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद सुबह बादाम का सेवन करना, चक्कर आने की समस्या से तो बचाएगा ही, दिमाग के लिए भी फायदेमंद होगा। आप चाहें तो इसे दूध के साथ पीसकर ले सकते हैं।
 
7 नींबू - नींबू का सेवन फलाहार के साथ, नींबूपानी बनाकर व अन्य तरीकों से कीजिए। यह विटामिन सी से भरपूर है और आपको चक्कर आने की समस्या से आसानी से निजात दि‍ला सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कुत्तों के सिर्फ चाटने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पेट लवर्स भूलकर भी न करें ये गलती

कब ली गई थी भारत के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर? जानें इतिहास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

किस मुस्लिम देश से भारत आए हैं समोसा और जलेबी, जिनके लिए तम्बाकू और सिगरेट की तरह लिखना होगी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

हैप्पी बर्थडे डियर बेस्टी... बेस्टफ्रेंड और जिगरी दोस्त को इस खास अंदाज में करें विश, पढ़ें हिंदी में ये 20 जन्मदिन की शुभकामनाएं

मचा या ग्रीन टी: दोनों में से क्या बेहतर?

5 एंटी-एजिंग ट्रेंड्स जो आपकी स्किन के लिए हो सकते हैं जानलेवा, मान लीजिए ये सलाह

धर्म या अहंकार: विश्व अशांति का मूल कारण

NCERT की किताबों में अकबर को बताया क्रूर, जानिए अकबर की वो 5 गलतियां, जो बन गईं उसकी बदनामी की वजह

अगला लेख