Hanuman Chalisa

इन 5 tips के ज़रिए pollution के नकारात्मक प्रभाव से अपने शरीर को बचाएं

Webdunia
- ईशु शर्मा 
 
देश के विकास के साथ प्रदूषण भी देश में तेज़ी से फैलता जा रहा है और इस प्रदूषण की सूची में दिल्ली का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इस प्रदूषण से बचने के लिए अब एयर प्यूरीफायर (air purifier) भी आने लगे हैं, जो आपको स्वच्छ हवा प्रदान करने का दावा करते हैं।

प्रदूषित हवा हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक होती है, जिससे सांस एवं त्वचा से संबंधित कई समस्या बढ़ सकती हैं।

इस प्रदूषण के प्रभाव से बचने के लिए आप इन 5 टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जिससे आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं...
 
1. एंटी-इंफ्लेमेटरी फ़ूड का सेवन: एंटी-इंफ्लेमेटरी फ़ूड (anti-inflammatory) आपको स्थायी बीमारी से बचाते हैं और ये एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) से भरपूर होते हैं जो आपके फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाते हैं। आप एंटी-इंफ्लेमेटरी फ़ूड में टमाटर, संतरा, ब्लूबेरी (blueberry), चेरी, हरी सब्जियां, बादाम, अखरोट जैसे पौष्टिक आहार को शामिल कर सकते हैं। 
 
2. योग: योग करने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन एवं रक्त का संचार बढ़ता है और हमारे शरीर के ऑर्गन (organ) की क्षमता भी बढ़ती है। अनुलोम-विलोम जैसे योग करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और आपका शरीर डिटॉक्सीफाई (detoxify) भी होता है।
 
3. एक्सरसाइज: एक्सरसाइज करने से आपके फेफड़ों की क्षमता के साथ आपका स्टैमिना (stamina) भी बढ़ता है, जिससे आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते और आपका शरीर स्वस्थ रहता है।
 
4. एयर प्यूरीफायर प्लांट: आप अपने घर में नेचुरल एयर प्यूरीफायर (air purifier plant) पौधे रख सकते हैं, जो आपको प्रदूषण के हानिकारक तत्वों से बचाएंगे। इसके साथ ही कोशिश करें कि आप दिन में अपनी खिड़की-दरवाज़े बंद रखें।
 
5. पानी का सेवन: ज़्यादा से ज़्यादा पानी का सेवन करें, जिससे आपका शरीर डिटॉक्सीफाई (detoxify) होगा और आप यूरिन के ज़रिए टॉक्सिन्स (toxins) को अपने शरीर से आसानी से बाहर निकाल सकेंगे।

yoga
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख