Hanuman Chalisa

Overcome Loneliness: क्या आपको भी अकेलापन महसूस होता है? इन 5 टिप्स को अपनाएं

अकेलापन दूर करने के लिए इन टिप्स को ज़रूर फॉलो करें

WD Feature Desk
Stop Feeling Lonely
  • अकेलापन कम करने के लिए आप अपने परिवार या दोस्तों से कॉल पर बात करें।
  • अकेलेपन को दूर करने के लिए कोई क्लब या ग्रुप जॉइन करें।
  • अपनी फीलिंग को लिखना, मन हल्का करने के लिए बहुत अच्छा रास्ता है।
  • अगर आपको अकेला महसूस होता है तो आप कोई पेट पाल सकते हैं।
  • आप बहार अकेले घूमने जाएं जिससे आपको काफी अच्छा लगेगा।
Overcome Loneliness : आज के समय में मेंटल हेल्थ की समस्या काफी बढ़ गई है। कई लोग एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या के शिकार होने लगे हैं। मेंटल हेल्थ प्रभावित होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन इसकी शुरुआत हमारी कुछ आदतों और दिनचर्या की ज़रिए होती है। कई स्टडी के अनुसार डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्या अकेलेपन (loneliness) से शुरू होती है। 
 
आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में कई लोग अकेले रहने लगे हैं। साथ ही कई फॅमिली मेंबर भी अलग शहर में रहने के कारण एक दूसरे से अलग रहते हैं। ऐसे में व्यक्ति को इमोशनल सपोर्ट की कमी लगने लगती है जिससे वह अकेला महसूस करने लगता है। ALSO READ: Stress Side Effects: स्ट्रेस से शरीर के ये 5 अंगों को है खतरा

अकेलेपन के कारण व्यक्ति उदास हो जाता है और उसका आत्मविश्वास कम होने लगता है। अगर आप भी इन समस्यायों से गुजर रहे हैं तो आप इन कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप अकेलेपन को दूर कर सकते हैं (how to overcome loneliness)....
 
1. परिवार और दोस्तों से बात करें : यह समय 5G का है जिसमें आप दूर बैठे फॅमिली मेंबर या फ्रेंड्स से आसानी से बात कर सकते हैं। अकेलापन कम करने के लिए आप नियमित रूप से अपने घर पर बात करें। साथ ही अपने दोस्तों से भी बात करें और अपने दिनचर्या के बारे में बताएं। आप विडियो कॉल की मदद से अपने रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं। रोज बात करने से आपके और आपके परिवार के बीच कम्युनिकेशन गैप नहीं आएगा।
2. क्लब या ग्रुप जॉइन करें : अकेलेपन को दूर करने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप कोई क्लब या ग्रुप जॉइन करें। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों ही माध्यम से क्लब या ग्रुप जॉइन कर सकते हैं। आप किसी नई स्किल को सीखने के लिए ग्रुप जॉइन करें या अपनी हॉबी के अनुसार भी कोई क्लब जॉइन कर सकते हैं। 
 
3. फीलिंग नोट करें : अपनी फीलिंग को लिखना, मन हल्का करने के लिए बहुत अच्छा रास्ता है। आप एक डायरी में अपनी फीलिंग के बारे में लिखे जैसे आप अकेला महसूस क्यों कर रहे हैं? आप अकेले होते हैं तो क्या सोचते हैं? अकेले होने पर आपको कैसा महसूस होता है? ये सभी बातें आप अपनी डायरी में लिखें और अपनी फीलिंग समझने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपका मन हल्का होगा और जो बातें आप दूसरों से नहीं कह पा रहे हैं वो आप डायरी में लिख सकते हैं। ALSO READ: Overthinking Solution: ओवरथिंकिंग को जड़ से खत्म करने के लिए ये 5 टिप्स फॉलो करें
 
4. कोई पेट पालें : अगर आपको बहुत अधिक अकेला महसूस होता है तो आप कोई पेट (pet) पाल सकते हैं। आप कुत्ता, बिल्ली जैसे जानवरों को पाल सकते हैं। पेट के कारण आपको घर में अकेला नहीं लगेगा और आपका ज्यादा ध्यान उसकी देखबाल कि और रहेगा। साथ ही पेट को अच्छी केयर देने पर वो भी आपको उतना ही प्यार देंगे। पेट पालने के बाद आप जानवरों के बारे में कई नई चीज़ एक्स्प्लोर करेंगे जिससे आपके डेली रूटीन में बदलाव आएगा। 
 
5. घूमने जाएं : आप बहार अकेले घूमने जाएं जिससे आपको काफी अच्छा लगेगा। बहार जाने से आप कई लोगों को देखेंगे और आपका दिमाग रिफ्रेश होगा। अकेलापन महसूस होने पर आप बाहर जा कर लोगों की मदद से भी कर सकते हैं। साथ ही आप खुदका मी टाइम भी एन्जॉय कर सकते हैं। 
ALSO READ: Common Diseases in Winter: सर्दियों में इन 5 बीमारियों का खतरा रहता है ज्यादा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

Happy Easter Wishes 2026: ईस्टर पर भेजें अपनों को ये 10 विशेष शुभकामना संदेश

भारत का वह 'हार्मुज़', जो चीन को तबाह कर सकता है...!

Easter Sunday 2026: ईस्टर संडे का महत्व, इतिहास और पौराणिक परंपराएं

Easter Saturday: ईस्टर सैटरडे क्या होता है, ईसाई समुदाय के लिए इसका क्या है महत्व

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

अगला लेख