Hanuman Chalisa

पीरियड्स में जरुर अपनाएं, यह 11 घरेलू उपाय...

Webdunia
मासिक धर्म के समय आमतौर पर कुछ समस्याओं का होना आम बात है। कभी-कभी यह समस्याएं दैनिक कार्यों और दिनचर्या को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। आइए जानते हैं, मासिक धर्म की तकलीफों से बचने के लिए कुछ आसान उपाय - 
 
1  पेट में दर्द होने की समस्या में गर्म पानी से सिंकाई करने से बहुत जल्दी आराम मिलता है। इसके लिए सिंकाई वाले बैग या किसी बॉटल में गर्म पानी लेकर पेट पर रखकर सिकाई करें। 

 सबसे बेहतर तरीका है, पेटदर्द शुरू होते ही कोई गर्म पेय पी लें। इसमें गर्म पानी, चाय या कॉफी का प्रयोग आप कर सकती हैं। इसे पीने के तुरंत बाद आप राहत महसूस करेंगे। 
 
3  पीरियड्स ठीक से नहीं आने पर हींग का सेवन आपके लिए लाभदायक होगा। हींग खाने से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। 

4 इस समय सहिजन, सफेद कद्दू, करेला, तिल का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलाव पालक, अंडा व सोयाबीन का नियमित प्रयोग करने के साथ ही प्रतिदिन दूध जरूर पिएं।
 
5  माहवारी के समय, खासतौर से अंतिम समय में कब्ज‍ियम की समस्या सामने आती है। इसके लिए ऐसी चीजों का सेवन न करें, जो कब्ज बढ़ाए। 

 माहवारी के दौरान खट्टी चीजों से हमेशा परहेज करें। ये शरीर के अंगों में सूजन पैदा करते हैं। इसके अलावा बैंगन, मीट, पीला कद्दू अौर आलू का सेवन पहले से ही बंद कर दें। 
7 माहवारी शुरू होने के पहले ही सौंफ या तिल का सेवन करने से फायदा होता है। इससे माहवारी समय पर आती है। इसके अलावा तिल के बीजों को जीरा पाउडर और गुड़ के साथ मिलाकर खाने से भी फायदा होता है। 

8  पपीता खाना भी बेहद लाभदायक होता है। कई महलाएं इसका प्रयोग समय पर माहवारी लाने और गर्भ से मुक्ति‍ पाने के लिए भी करती हैं। इसके अलावा इससे पेट की अन्य समस्याएं भी ठीक होती हैं। 
 
9  पिसा हुआ धनिया, शक्कर के बूरे के साथ घी में सेंक कर खाने से भी मासिक धर्म की समसयाआं से निजात मिलती है। इसे दिन में तीन बार लगभग 2-2 चम्मच मात्रा में खाएं। 

10 अनार के छिलकों को सुखाकर, उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को प्रतिदिन एक चम्मच ठंडे पानी के साथ लें। इससे माहवारी नियमित होगी और तकलीफों से भी आजाद मिलेगी। 
 














 



11 धनिया पाउडर को पानी में उबालकर, आधा रहने पर उतार लें। अब से छानकर मिश्री के साथ पिएं। इससे माहवारी के समय बहुत आराम मिलता है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

अगला लेख