Hanuman Chalisa

Health Tips: क्या आप जानते हैं पिस्ता खाने के ये 7 फायदे

Webdunia
मिठाईयों की शोभा बढ़ाने वाला सूखा मेवा पिस्ता, कई लोगों की खास पसंद में शामिल होता है। स्वाद में तो यह बेमिसाल है ही, इसके 7 फायदों को जानने के बाद आप इसे और भी पसंद करने लगेंगे। जानिए पिस्ता खाने के यह 7 फायदे ... 
 
1 चटख हरे रंग का आकर्षण पिस्ता, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और कई तरह पोषक तत्वों से भरपूर है। न केवल आपको सेहतमंद बनाए रखता है बल्कि कई बीमारियों को आपसे दूर रखता है।
 
2 इसमें मौजूद जरूरी फैटी एसिड्स आपकी त्वचा में स्निग्धता बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं, जिससे नैचुरल दमक बरकरार रहती है। इसके अलावा शरीर के अंगों में भी स्निग्धता के लिए यह फायदेमंद है।  
 
3 पिस्ता में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको जवां बनाए रखने के साथ ही आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा में पड़ने वाली झुर्रियों की गति को धीमा करते हैं।
 
4 बालों को झड़ने से बचाने के लिए पिस्ता लाभकारी है। आप चाहें तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर लें, या फिर इसका पेस्ट बनाकर मास्क की तरह बालों में लगाएं। 
 
5 धूप के दुष्प्रभाव से बचने के लिए भी पिस्ता का प्रयोग काफी मददगार होता है। इसे चारोली के साथ दूध में पीसकर पेस्ट तैयार करें और पैक की तरह लगाएं। नियमित ऐसा करने से त्वचा का रंग हल्का होने लगेगा।
 
6. पिस्ता में अत्यधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो कि किसी भी व्यक्ति को लंबे समय तक भरे पेट रखने के  लिए काफी होता है इसलिए इसके सेवन से वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
 
7. पिस्ता खाने से हृदय संबधित बीमारियां नहीं होती हैं, क्योंकि पिस्ते में फेटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय को  स्वस्थ रखने में मदद करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख