Hanuman Chalisa

सावधान, 'प्लास्टिक चावल' से बढ़ रहा है कैंसर का खतरा

Webdunia
प्रीति सोनी 
कहीं ऐसा तो नहीं कि आप जो चावल खा रहे हैं, वह नकली हो... यह नकली चावल जानलेवा है!!
 
जी हां, आप बिल्कुल ठीक पढ़ रहे हैं। आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है, कि आप जो चावल खा रहे हैं, वह आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शि‍कार बना सकता है। हम बात कर रहे हैं, असली चावल की तरह दिखने वाले प्लास्टिक चावल की, जो बिल्कुल असली चावल की तरह ही दिखता है। और आप इसे  सामान्य चावल समझकर आसानी से खा भी सकते हैं। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि इसे खाकर आप अपने पेट में डाल रहे हैं, प्लास्टिक... !!!


 

जी हां, चीन से बड़ी मात्रा में आयात होने वाला यह चावल, बाजार में उपलब्ध सामान्य चावल के साथ आपके घर तक पहुंच रहा है, और आप इसे खा भी रहे हैं। सबसे अहम बात तो यह है, कि आपके लिए यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल है, कि आप प्लास्टिक खा रहे हैं। क्योंकि यह चावल, असली चावल के साथ इस तरह से मिला दिया जाता है, कि आप दोनों में फर्क नहीं कर पाते। घर में जब आप चावल उबालते हैं, तो यह प्लास्टिक चावल भी बिल्कुल आम चावल की तरह गल जाता है, और स्वाद में भी इतना फर्क नहीं होता, जिसे आप महसूस कर सकें।

कहां से आया - 
सामान्य चावल की तरह दिखने वाला यह प्लास्टिक चावल, भारत में चीन से लाया जा रहा है। चीन में कई सालों से इस चावल का निर्माण हो रहा है, जो काफी समय से भारत में भी बड़ी मात्रा में निर्यात होता है।


 


केवल भारत ही नहीं, बल्कि यह चावल सिंगापुर, इंडोनेशिया और वितयनाम जैसे अन्य देशों में भी अपने पैर पसार चुका है। प्रमुख रूप से इस चावल को बनाने में प्लास्टिक के साथ शकर कंद या आलू का प्रयोग होता है, जो इसे असली चावल का आकार देने में सहायक होता है। लेकिन इस सिंथेटिक चावल में प्लास्टिक की मात्रा आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालने के लिए काफी है। 

क्या है नुकसान - 
सफेद प्लास्टिक से बनने वाले इस चावल की एक कटोरी मात्रा, एक पॉलीथिन बैग के बराबर है। इस हिसाब से आप यह मानकर चलिए कि यदि आप एक कटोरी यह चावल खा रहें हैं, तो आप एक पॉलीथिन को अपने पेट में डाल रहे हैं।


 


एक शोध के अनुसार प्लास्टिक के बर्तन में रखे गरम भोज्य या पेय पदार्थों के सेवन से कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन इस चावल के रूप में आप पूरा का पूरा प्लास्टिक ग्रहण कर रहे हैं, जिससे कैंसर के साथ ही अन्य बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। और आपको खबर भी नहीं होती, कि आप इन बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर