सावधान रहें इस तरह के आलू से...

Webdunia
खादय पदार्थों के विभिन्न प्रकारों में जरूर वृद्धि हुई है लेकिन उनकी गुणवत्ता में कमी आई है। कभी-कभी यह खाद्य सामग्री बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसी ही कुछ चीजें हैं, आलू, ब्रेड, अंडा आदि। जरूर जानें इनमें छुपे खतरे को - 
 
1 आलू - समान्य और खराब दिखने वाले आलू आपके लिए दखदायी हो सकते हैं। वहीं कुछ आलुओं में दिखने वाला हरापन जहरीला साबित हो सकता है। आलू का इस्तेमाल करने से पहले यह अच्छी तरह जांच लें कि वह ज्यादा हरापन लिए हुए न हो, और न ही अंकुरित। इसके अलावा उबालने के बाद ज्यादा समय तक रखा हुआ आलू भी जहर का काम करता है।

2 अंडा - न केवल आलू, बल्कि कुछ स्थ‍ितियों में अंडा भी आपके लिए नुकसान देह साबित हो सकता है। अंडे को उबालने के बाद यदि उसका सफेद और पीला भाग अलग-अलग नहीं होता तो आपको इसे और उबालना चाहिए। यह आपके लिए बेहद घातक साबित हो सकता है।
 
3 ब्रेड - ब्रेड के ज्यादा समय तक रखे होने और उस पर लगने वाली फफूंद का गलती से भी सेवन आपके लिए बहुत ज्यादा तकलीफदेह हो सकता है। यह आपके शरीर में ट्यूमर को जन्म दे सकता है।

4  दही - वैसे तो दही एक बेहतरीन पोषक तत्व है लेकिन दही को लंबे समय तक रखने के बाद इसमें संक्रमणकारी जीवाणु जन्म लेते हैं, जो पोषण देने वाले जीवाणुओं को तो समाप्त करते ही हैं, आपकी सेहत को भी खराब करते हैं।
5 पॉपकॉर्न - तूरंत बनाए जाने वाले पॉपकॉर्न तो ठीक हैं, लेकिन ज्यादा समय तक इन्हें रखने के बाद यह निश्च‍ित तौर पर आपकी सेहत खराब कर सकते हैं। जहां तक हो सके, इनसे बचकर रहें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

विमान निर्माता बोइंग है ऊंची दुकान, फीके पकवान

बारिश के मौसम पर सबसे खूबसूरत 10 लाइन

क्या कोलेस्ट्रॉल में आलू खाना सही है? जानिए आलू खाना कब नुकसानदायक है?

इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए चॉकलेट, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

कैसे होती है विश्व युद्ध की शुरुआत, जानिए क्या हर देश का युद्ध में हिस्सा लेना है जरूरी

सभी देखें

नवीनतम

बाल कविता : चंद्र ग्रहण

क्या बारिश में दही खाने से होता है नुकसान, जानिए सच्चाई

ईरान की सैन्य क्षमता से अब दुनिया में दहशत

मानसून में क्यों बढ़ जाता है आई फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और ऐसे करें बचाव

द्रौपदी मुर्मू : संघर्ष के दिनों को पार कर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाली भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति की प्रेरणादायक कहानी

अगला लेख