आपके किचन में रखा है जहर, जानिए ऐसी चीजें जो हो सकती हैं खतरनाक

Webdunia
जहर हो जाती हैं रसोई में रखी यह चीजें.... 
 
रसोई घर कई चीजों व खाद्य पदार्थों से भरा एक भंडार है। यहां उपलब्ध कुछ चीजों का इस्तेमाल प्रतिदिन, तो कुछ का इस्तेमाल कभी-कभार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं चीजों के जरिए आपके किचन में पैर पसारता है जहर ...जी हां यकीन नहीं होता तो अभी पढ़ें - 
 
जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जो आपकी रसोई में हमेशा उपलब्ध होती हैं, लेकिन यह चीजें आपको बुरी तरह बीमार कर सकती हैं। जानिए कौन सी हैं वे खतरनाक चीजें - 
 
1 आलू - घर में बाकी सब्जियों के साथ-साथ आलू हमेशा रखे होते हैं, लेकिन इन आलुओं के बीच कुछ ऐसे होते हैं, जो हल्का हरापन लिए होते हैं, और कुछ समय बाद इनमें से अंकुर निकलने लगते हैं। यह आलू आपकी सेहत को बुरी तरह बिगाड़ सकते हैं। दरअसल इनके छिलकों में ग्लाइकोएल्कोलॅइड्स नामक तत्व पाया जाता है, जिसके कारण इनका अंकुरण होता है। यह तत्व आपको अतिसार से लेकर कोमा जैसी गंभीर बीमारी का मरीज बना सकता है। इतना ही नहीं यह मौत के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।
 
2 बादाम - वैसे तो बादाम दिमागी सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन यदि घर में रखे बादाम के स्वाद में जरा भी कड़वापन है, तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल बादाम का स्वाद कड़वा होने का प्रमुख कारण उसमें हाइड्रोजन साइनाइड की उपस्थि‍ति है। हाइड्रोजन साइनाइड आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।
 
3 जायफल - रसोई घर में कभी स्वाद के लिए तो कभी दवा के तौर पर जायफल को रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि पुराने जायफल का सेवन आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं इसका अत्यधि‍क सेवन हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। कुछ शोधों में यह बात भी सामने आई है कि यह आपको मनोरोगी भी बना सकता है।
 
4 कच्चा या असली शहद - सीधे मधुमक्खी के छत्ते से निकाला गया शहद आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसका प्रमुख कारण है कि यह पाश्चुरीकृत नहीं होता और इसमें मौजूद सूक्ष्म जीव व उनके कण आपके लिए हानिकारक साबित होते हैं। इसका सेवन आपको चक्कर आना, उल्टी आना, अत्यधि‍क पसीना आना, मतली होना जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है।
 
5 फलों के बीज - फल खाते समय अगर आप गलती से उनके बीज भी खा जाते हैं, तो यह आपके शरीर में जाकर कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। सेब, पीच के अलावा और भी फल हैं, जिनके बीज आपके लिए बहुत घातक हो सकते हैं। इसमें हाइड्रोजन साइनाइड की अत्यधि‍क मात्रा होती है, जो जहरीला प्रभाव डालती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सिर्फ नुकसान ही नहीं आपके लिए फायदेमंद भी है तनाव, ऐसे करें स्ट्रेस मैनेज

गर्मी में होती है लो बीपी की समस्या तो आयुर्वेद में जानें सही उपचार

ज़रूरत से ज्यादा कर रहे हैं एक्सरसाइज तो शरीर में दिख सकते हैं ये संकेत, जानें दुष्प्रभाव

अपनी दुनिया से कुछ देर के लिए मुक्‍ति है ग्‍लास बीम्‍स

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

baisakhi food items: बैसाखी पर्व विशेष फूड, नोट करें 5 रेसिपी

अपराधियों को नायक बनाने की खतरनाक प्रवृत्ति

बेसन से नहाने पर त्वचा बनेगी एकदम साफ और चमकदार, जानें 9 गजब के फायदे

जलियांवाला बाग हत्याकांड दिवस, जानें कब हुआ, 10 खास बातें

रोज खाली पेट खाएं सेब, सेहत को मिलेंगे ये 10 बेहतरीन फायदे

अगला लेख