आलू का रस : जानिए फायदे दस

Webdunia
Potato Juice
 
हममें से कई लोगों ने रोजमर्रा के खान-पान में उबले या कच्चे आलू का प्रयोग सब्जी, चाट या अन्य चीजों में जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी आलू का रस पिया है? यदि नहीं पिया तो अब पीना शुरू कर दीजिए क्योंकि इससे आपको मिल सकते हैं। 
 
आलू में कैल्शियम, लोहा, विटामिन-बी तथा फास्फोरस बहुतायत में होता है। आलू खाते रहने से रक्त वाहिनियां बड़ी आयु तक लचकदार बनी रहती हैं तथा कठोर नहीं होने पातीं, इसलिए आलू खाकर लंबी आयु प्राप्त की जा सकती है। 
 
 
जानिए सेहत के 10 बेमिसाल फायदे-
 
 
1 शोध इस बात को साबित कर चुके हैं, कि कच्चे आलू का रस आपको कैंसर, हाइपरटेंशन और किडनी के अलावा कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है।
 
2 कच्चे आलू के रस को पानी के साथ रोजाना आधा कप पिएं और ध्यान रखें कि इसे खाली पेट लें। इससे आपको गैस बनने की समस्या से निजात मिलेगी, जो आजकल एक आम समस्या बन चुकी है।
 
3 अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद चीज है। रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में आलू का रस काफी प्रभावकारी साबित होगा।
 
4 चेहरे पर आलू का रस लगाएं और सूखने पर धो लें। आलू का रस मिनटों में आपकी त्वचा की रंगत को निखार देता है।
 
5 आलू का रस नियमित रूप से लेने पर आपकी त्वचा संबंधी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। यह आपकी त्वचा को अंदर से साफ कर उसे पोषण देने के साथ ही चमकदार भी बनाएगा। इसे त्वचा पर लगाने से मुहांसों की समस्या से भी निजात मिलेगी।
 
6 कच्चे आलू के रस का सेवन करने पर शरीर से सभी हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी और शरीर के सभी अंगों की सफाई होगी। इतना ही नहीं हृदयवाहिनी संबंधी समस्याओं में भी आलू का रस लाभदायी है।
 
7. खूबसूरती बढ़ाने के लिए आलू के रस को हल्के हाथों से डार्क सर्कल्स वाले हिस्सों पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें, फिर ठंडे पानी से धोलें।
 
8. कच्चे आलू का रस आपकी प्रतिरोधक क्षमता को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही लिवर संबंधी समस्याओं का निराकरण करके आपको बिल्कुल स्वस्थ बनाए रखने में भी मददगार होगा।
 
9. आर्थरायटिस से रोगी के लिए कच्चे आलू का रस एक वरदान समान है। 1 आलू लेकर छील लिया जाए, बारीक टुकड़े कर लिए जाए और 1 गिलास में रात भर इन टुकड़ों को डुबोकर रखा जाए। अगली सुबह इस पानी का सेवन किया जाए। इसमें मौजूद खनिज लवणों और कार्बनिक नमक की उपस्थिती आलू को आर्थरायटिस के निवारण के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है।
 
10. आलू का रस दूध पीते बच्चों और बड़े बच्चों को पिलाने से वे मोटे-ताजे हो जाते हैं। आलू के रस में मधु मिलाकर भी पिला सकते हैं।

ALSO READ: Health Tips : butter किसे नहीं खाना चाहिए

ALSO READ: Health Benefits : भीगे मूंगफली दाने के फायदे आप नहीं जानते होंगे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Yoga For Brain Health: चीजें रखकर भूल जाते हैं तो रोज करें ये 5 योगासन

रोज खाली पेट खाएं सेब, सेहत को मिलेंगे ये 10 बेहतरीन फायदे

Buckwheat Flour Side Effects: इन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा

सिर्फ नुकसान ही नहीं आपके लिए फायदेमंद भी है तनाव, ऐसे करें स्ट्रेस मैनेज

गर्मी में होती है लो बीपी की समस्या तो आयुर्वेद में जानें सही उपचार

चुनाव और लोकतंत्र की शामत

धुरंधरों की फैक्ट्री विदिशा

गांधी से मोदी तक : भारत पर पश्चिमी मीडिया के रवैये का पोस्‍टमार्टम है यह किताब

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

Surya Namaskar Benefits: रोज करें सूर्य नमस्कार, शरीर को मिलेंगे ये 10 फायदे

अगला लेख