मानसून में बच्चों को बीमार होने से ऐसे बचाएं, बरतें 5 सावधानियां

Webdunia
मानसून में बच्चों को बीमारियां जल्द ही अपनी चपेट में ले लेती है। इसलिए इस मौसम में बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। आइए, जानते हैं मानसून में बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए 5 जरूरी सावधानियां -
 
1. भोजन
 
बरसात के मौसम में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है। कुछ ही घंटों बाद इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते है। बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बड़ो की तुलना में बहुत ही कम होती हैं, ऐसे में आप कोशिश करें कि बच्चों को तुरंत बनाया हुया, गर्म खाना खिलाएं।
 
2. पानी
 
इस मौसम में बच्चों को खासतौर से फिल्टर किया हुआ या उबाला हुआ पानी ही पिलाएं।
 
3. मच्छरों से बचाएं
 
बरसात का मौसम मच्छरों को मौसम भी होता है, इस मौसम में मच्छर सबसे ज्यादा मंडराते है और मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारी फैलाते है। आप अपने नन्हे को मच्छरों से बचाने के लिए उसके कपड़ों पर गुडनाइट फैब्रिक रोल-ऑन के चार बिंदु छिट दें। ऐसा करने से मच्छर अपके बच्चे के पास भी नहीं आएगे।
 
4. रेनकोट और छतरी साथ रखें
 
बरसात के मौसम में जब भी आप छोटे बच्चों के साथ बाहर जाएं तो रेनकोट या छतरी जरूर साथ रखें। बारीश कभी भी आ सकती है, ऐसे में बच्चे यदि जरा भी गीले हो जाएं तो बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं।
 
5. कुछ दवा अपने साथ हमेशा रखें
 
बच्चों को इस मौसम बुखार आना, सर्दी-झुकाम व दस्त होना आम बीमारियां हैं। इन बीमारियों के लिए पहले से ही कुछ दवाएं अपने साथ जरूर रखें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम

अगला लेख