रात का खाना खाने के बाद 1 काम करें, खाना पचने लगेगा

Webdunia
Digestion problem : खाना नहीं पचने से कब्ज, एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग आदि की समस्या होने लगती है। खासकर रात का खाना नहीं पचता है तो यह और भी ज्यादा समस्याएं खड़ी कर सकता है। यदि आप हमारी बताए नुस्खे के अनुसार 1 काम करेंगे तो रात का खाना पचने लगेगा और उपरोक्त समस्या भी नहीं होगी। इस नुस्खे को कई लोग आजमाते हैं और इसका फायदा भी होता है।
 
क्या करें की रात का खाना पचने लगे : आपको बस एक काम करना है और वह यह कि रात को खाने का एक नियत समय निर्धारित करता है। वह समय यह कि सोने के कम से कम 3 घंटे पूर्व आपको रात का खाना खा लेना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो समझो आधी से ज्यादा समस्या पर आपने जीत हासिल कर ली। इसके बाद आपको करना ये है कि रात का भोजन करने के बाद कुछ देर आपको टहलना है।
आप चाहें तो इन्हें भी आजमा सकते हैं:-
 
छाछ : सर्दी के मौसम को छोड़कर रात के खाने में दही की जगह छाछ, रायता या लस्सी पीना बेहतर होता है। इससे पेट में ठंडक बनी रहती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्‍त हो जाती है।
 
हरी पत्‍तेदार सब्‍जी : रात के खाने में हरी पत्‍तेदार सब्‍जियों को जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जिन्हें रात में खाने से सेहत और पाचन दोनों दुरुस्‍त रहते है।
 
अदरक : अदरक में कई पौष्टिक गुण पाए जाते है, जिसे किसी भी रूप में रात के भोजन में शामिल करने से फायदा होता है। चाहे आप अदरक को अचार, सलाद या फिर अन्य किसी रूप में डिनर में शामिल करे, ये पाचन क्रिया को दुरूस्‍त करने में मदद करता है।
 
लो फैट मिल्‍क : रात के भोजन के कुछ देर बाद या सोने से पहले गुनगुना दूध पीने से अच्छी नींद आती है। साथ ही लो फैट दूध में प्रोटीन के साथ गुड फैट भी होता है, जो फायदेमंद होता है।
 
शहद : रात में चीनी खाने से बचाना चाहिए और उसकी जगह शहद का इस्तेमाल करें। इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्‍म ठीक रहता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ पूजा ही नहीं, सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है कपूर! जानिए इसके 6 बेहतरीन गुणों के बारे में

गणेश उत्सव के दौरान हुआ है बेटी का जन्म, तो इन नामों से करें नामकरण

क्रश को करना है प्रपोज लेकिन नहीं पता कैसे कहें दिल की बात तो अपनाएं ये तरीके

भगवान गणेश का ये प्रिय फूल सेहत के लिए भी है चमत्कारी! जानें इसके 5 बेहतरीन फायदे

क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है काली उड़द की दाल

सभी देखें

नवीनतम

लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहने के लिए डिनर के बाद ये 10 आदतें अपनाएं

चीजें रखकर भूल जाते हैं तो हो सकती है इस विटामिन की कमी! जानें क्या करें

फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए करेें 'No-Makeup' makeup look, फॉलो करें ये आसान टिप्स

बहुत लाजवाब है आज का यह नया चुटकुला : प्रिंसिपल की बोलती बंद

मौसंबी का जूस पीने के 7 फायदे और 4 नुकसान जानें, ऐसे करें डाइट में शामिल

अगला लेख