Hanuman Chalisa

Raksha Bandhan 2020: कोरोनावायरस से बचें, इस बार बच्चों से बनवाएं सुंदर और सुरक्षित राखियां

Webdunia
कोरोनावायरस से बचने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और इससे बचने के लिए आपको सावधान रहने की बहुत जरूरत है। त्योहार भी नजदीक हैं, ऐसे में घर से बाहर जाकर खरीदारी करना संभव नहीं है। यदि आप राखी के त्योहार में राखी मार्केट से खरीदने के बारे में सोच रही हैं तो कोरोना काल में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ आसान से टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप घर में ही अपने बच्चों से आसानी से राखी बनवा सकती हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं घर पर राखी?
 
आवश्यक चीजें-
 
पॉलिएस्टर थ्रेड
कॉटन थ्रेड
बॉल चेन
मोती
ग्लू
कैंची
बुकरम (Buckram) 
 
दो अलग रंग के पॉलिएस्टर थ्रेड लें, जैसे आप रेड और पीले रंग के धागे ले सकती हैं।
 
इनमें से एक रंग के धागे को लेकर अपनी हाथों की 4 उंगलियों में लपेटें।  इसे आपको कम से कम 180 बार लपेटना है।
 
इसे 180 बार लपेटने के बाद आपको इसे निकालना है। अब अलग से एक धागा लें। इसे 2 बार लपेटकर इसे पॉलिएस्टर थ्रेड के बीच में बांध लें। ऐसा करने पर यह 8 के शेप में आ जाएगा।
 
अब आपको इस धागे के दोनों छोरों के बीच में से कट लगाना है। ऐसा करने पर यह X के शेप में नजर आएगा। साइड से धागों को अच्छी तरह से फिनिशिंग दे दीजिए जिससे धागे ऊपर-नीचे नजर न आए।
 
अब दूसरे कलर के धागे के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराएं लेकिन इसका आकार आपको पहले वाले से थोड़ा छोटा रखना है। इसे भी अच्छी तरह से फिनिशिंग दे दीजिए जिससे कि धागे ऊपर-नीचे नजर न आए।
 
अब दोनों पॉलिएस्टर थ्रेड से आपने जो X का शेप बनाया है, उसे एक के ऊपर एक रखें। जो छोटा है, उसे आपको ऊपर रखना है। जैसे यदि आपने रेड कलर के धागे को बड़ा शेप दिया है तो इसे आपको नीचे रखना है और लाल रंग के धागे को यदि आपने छोटा आकार दिया है तो इसे आपको ऊपर रखना है।
 
अब अलग से धागे को लेकर आपको इन दोनों के बीच में टाइट लपेटना है जिससे कि यह मजबूत हो जाए और एक हो जाए।
 
अब आपको इन्हें सजाने के लिए कुछ मोतियों की जरूरत पड़ेगी और इन्हें चिपकाने के लिए ग्लू की आवश्यकता होगी।
 
इसके लिए आपको आपकी X शेप वाली राखी के बीच में ग्लू की मदद से मोती को चिपकाना है। इसे आप अपने हिसाब से सजा सकती हैं। इन्हें ग्लू की मदद से चिपकाने के बाद कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।
 
अब अलग से फिर धागा लें। इसे मजबूत करने के लिए डबल कर लें। अब इसमें गोल्डन और सिल्वर मोती पिरोएं। आप चाहे तो दूसरे मोती भी ले सकती हैं, जो आपके पास मौजूद हों। इन मोतियों को धागे में पिरो लें।
 
अब धागे के दोनों तरफ से गठान बांध लें जिससे कि ये मोती निकल न पाएं। मोतियों को अपनी जगह रखने के लिए इनके आसपास भी गठान लगाएं।
 
अब एक बुकरम (Buckram)  शीट का छोटा भाग लें। इसे चोकोर आकार में काट लें। इसे धागे के नीचे जहां आपको अपनी राखी रखनी है, वहां रखें और ग्लू की मदद से इसे चिपका लें। इसके ऊपर आपकी तैयार राखी रखकर इसे ग्लू की मदद से अच्छी तरह से चिपका लें। पीछे से बेक्रम को, जो एक्स्ट्रा दिख रही है, शेप में काट लें।
 
...तो लीजिए तैयार है आपकी घर में बनी राखी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख