Diet Tips : इन 4 तरीकों से बढ़ाएं Oats की पौष्टिकता

Webdunia
आजकल रैडी टु कुक ब्रेकफास्ट का जमाना है, व्यस्तता से चलते खासतौर से वर्किंग वुमन ऐसे ब्रेकफास्ट को काफी पसंद करती है जो फटाफट बन जाए। फटाफट बनने वाले ब्रेकफास्ट में ही शामिल है ओट्स, जिसे हिन्दी में जई नाम से भी बहुत लोग जानते हैं। वैसे तो ओट्स खाना अपनेआप में ही हेल्दी है लेकिन हम आपको ऐसे 4 तरीके बता रहे हैं जो ओट्स की पौष्टिकता दोगुना कर देंगे -
 
1 अगर आप ओट्स को दूध में डालकर खाते हैं तो अब से आप ओट्स को दूध में डालने से पहले हलका सा रोस्ट कर लें। फिर उनमें छोटे कटे मौसमी फल मिलाएं और दूध में चीनी की जगह शहद डालकर खाएं। आयरन से भरपूर शहद के साथसाथ फल भी डालने से ओट्स की पौष्टिकता कई गुना बढ़ जाती है।
 
2 क्या आपको पता है कि ओट्स का उत्तपम, इडली, पैनकेक, डोसा आदि कुछ भी बना सकते है? जी हां, ब्रेकफास्ट की वैरायटी बढ़ाने के लिए ओट्स को हलका सा रोस्ट कर के ठंडा करें, फिर मिक्सी में पाउडर बना लें और जब इडली बनानी हो तो इस में थोड़ी सूजी मिलाकर बनाएं। अगर उत्तपम बनाना हो तो चावल का आटा मिलाकर बनाएं। बढ़िया स्वादिष्ठ और पौष्टिक ब्रेकफास्ट तैयार है।
 
3 मसाला ओट्स में पनीर मिलाएं और परांठों में भरकर सेंक लें। बच्चों को ये डिश काफी पसंद आएगी, उन्हें पता भी नहीं चलेगा और उन्हें पूरी पौष्टिकता मिल जाएगी।
 
4 आजकल ओट्स के साथ कौर्नफ्लैक्स ड्राईफ्रूट्स, चोकर आदि मिली म्यूसली भी बाजार में उपलब्ध है। इन में बारीक कटा सेब मिलाने से भरपूर पौष्टिकता मिले सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

होली विशेष भांग की ठंडाई कैसे बनाएं, अभी नोट कर लें यह रेसिपी

महिलाओं के लिए टॉनिक से कम नहीं है हनुमान फल, जानिए इसके सेवन के लाभ

चुकंदर वाली छाछ पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, जानिए कैसे बनती है ये स्वादिष्ट छाछ

मुलेठी चबाने से शरीर को मिलते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

वास्‍तु के संग, रंगों की भूमिका हमारे जीवन में

सभी देखें

नवीनतम

विचार बीज है और प्रचार बीजों का अप्राकृतिक विस्तार!

यूक्रेन बन रहा है यूरोप के लिए एक निर्णायक परीक्षा का समय

क्या है होली और भगोरिया उत्सव से ताड़ी का कनेक्शन? क्या सच में ताड़ी पीने से होता है नशा?

पुण्यतिथि विशेष: सावित्रीबाई फुले कौन थीं, जानें उनका योगदान

Womens Day: पुरुषों की आत्‍महत्‍याओं के बीच महिलाएं हर वक्‍त अपनी आजादी की बात नहीं कर सकतीं

अगला लेख