Hanuman Chalisa

शादियों में खाना खाकर पेट की समस्या से हैं परेशान तो इन टिप्स को करें फॉलो

Webdunia
शदियों का सीजन चल रहा हैं ऐसे में खूब मस्ती तो होती ही है साथ ही कई डिशेज को भी लोग खूब मजे से खाते है। शादियों के सीजन कि बात हो रही है, तो आपको भी किसी न किसी सगे संबंधी या दोस्तों की शादी का न्यौता तो जरूर मिला ही होगा। शादी समारोह में हम बिना कुछ सोचे हर फूड को टेस्ट करना चाहते हैं, ऐसे में कभी-कभी पेट से जुड़ी दिक्कत का भी सामना करना पड़ता है, अगर आप भी उन लोगों में शुमार है, जिन्होंने शादी में कुछ ऐसा वैसा खाकर अपना पेट खराब कर लिया है, तो हम आपको इस लेख में कुछ घरेलू नुस्खो के बारे में बता रहे है। जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से झट से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं.....
 
पेट की समस्या से निजात पाने के लिए मेथी दाने और जीरे का सेवन कर सकते है। इसके लिए आप मेथी के दाने और जीरे को रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें अगले दिन आप इस पानी को छानकर पी लें। आपको काफी राहत महसूस होगी।
 
सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक का खूब इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अदरक में ऐसे गुण होते है जो आपके स्वास्थ के लिए लाभकारी होते है। गले की खराश,खांसी से लेकर अदरक पेट से संबंधी परेशानियों को दूर करने का भी काम करता है। बस आपको करना ये है कि छोटा सा अदरक का टूकड़ा लें अब इस टूकड़े में हल्का सा नमक लगा लें। अब इस टूकड़े का सेवन करें आप इसे दिन में दो बार जरूर खाएं।
 
तुलसी का पत्ता औषधियों गुणों से भरपूर है। इसके सेवन से पेट संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है। वहीं शादी में पेट की समस्या से परेशान है, तो आप तुलसी के रस में शहद की कुछ बूंदे मिलाकर इसका सेवन कर सकती है। इससे आपको पेट दर्द से राहत मिलेगी।
 
 
पेट खराब होने पर आप गुनगुने पानी में चीनी और नींबू के रस को मिलाकर इसका सेवन कर सकते है। ऐसा करने से आपको पेट की समस्या से काफी राहत मिल सकती है।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सभी देखें

नवीनतम

जर्मन मांस उद्योग में नौकरियों का गोरख धंधा, भारतीय भी प्रभावित

लापरवाह सिस्‍टम की सड़ांध में डूबी मां की मौत को बलिदान नहीं कहना चाहिए, उसकी मौत का प्रतिशोध लेना चाहिए

World Laughter Day 2026: विश्व हास्य दिवस, हंसी के जादू से जीवन में भरें खुशियां

बाल गीत: हमको पैदल चलना है

'वंडर ऑफ द सीज' पर MMNA सखी रीयूनियन 2026 का भव्य आयोजन

अगला लेख