Hanuman Chalisa

इस फूड ब्‍लॉगर ने 5 महीने में 40 किलो वजन कर लिया कम, यह थी उनकी फि‍टनेस प्‍लानिंग

Webdunia
शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (13:04 IST)
सहाना शेट्टी एक फूड ब्लॉगर हैं, जाहिर है खाने के प्रति उनकी दिलचस्‍पी रही होगी। लेकिन यह अपनी लिमिट को पार कर चुका था। आलम यह था कि 32 साल की उम्र में उन्‍हें अनियंत्रित शुगर होने की जानकारी मिली। वे बहुत खराब लाइफ स्‍टाइल फॉलो करती थीं। लेकिन जब उन्‍होंने ठाना कि‍ वजन कम करना है तो बगैर डायटि‍शि‍यन के ही सहाना ने 40 किलो वजन कम कर डाला।

आइए जानते है उनकी वेटलॉस की सक्‍सेस स्‍टोरी।

सहाना ने मीडि‍या को बताया कि मोटापे के कारण मुझमें तमाम तरह की हेल्थ प्रोबलम्स हो गई थी। जब मुझे हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के लेवल का पता चला तो मैंने एक दिन एक डॉक्टर से मुलाकात की। डॉक्टर ने मुझे बताया कि या तो मुझे अपना वजन कम करना चानिए या फिर मैं इसी तरह अक्सर बीमारियां झेलती रहूं।

उस बीच मैंने बहुत से ऐसे लोगों को देखा जो हाई शुगर के कारण बेहद परेशान थे और डॉक्टर ने बताया कि आपकी रिपोर्ट उनसे कहीं बदतर है। मुझे तब गहरा धक्का लगा। डॉक्टर की बात सुनकर ही मैंने अपना एक्स्ट्रा वजन कम करने का फैसला लिया। मोटापा कम करने के लिए मेरा पहला कदम था चीनी का सेवन बंद करना। फिर क्या जैसा कि मैं चाहता थी और मैंने बिना किसी डाइटीशियन और फिटनेस ट्रेनर की मदद के बिना खुद को फिट बनाया।

क्‍या है सहाना की डाइट?
नाश्ता: नाश्ते में अधिकतर वे लहसुन की चटनी/ करी पत्‍ते के साथ मिलेट्स (millet dosa) का सेवन करती हैं।
लंच: मोटापा घटाने के लिए वे गेहूं नहीं खाती हूं, इसलिए बाजरे की चपाती का सेवन करती हैं।
डिनर: रागी से बनी कोई भी चीज का सेवन खाने में करती हैं।

हर रोज मैं वॉक करती हैं। फिजिकली एक्टिव रहती हैं। जहां जाना है वहां वॉक करके ही जाती हैं। हर रोज कम से कम 1 से डेढ़ घंटे की वॉक करती हैं।

सहाना ने बताया कि सिर्फ यही मायने नहीं रखता कि हम क्या खाते हैं बल्कि ये भी देखना जरूरी है कि हम उसे कैसे कंज्यूम करते हैं। वजन घटाने और अच्छी सेहत रखने के लिए हमें फूड को मॉडरेशन यानी पूरे संयम से खाना चाहिए। क्योंकि हमें पाचन पर भी ध्यान आवश्यक है। मुझे इन्हीं चीजों को फॉलो कर काफी मदद मिली है। मैं अपने भोजन को एक गाय की तरह चबाती हूं। एक निवाले को 32 बार चबाती हूं। वास्तव में अगर हर कोई इस तरह से कंज्यूम करेगा तो हमेशा सेहतमंद रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख