Hanuman Chalisa

चीकू : फल एक - फायदे अनेक (पढ़ें 10 गुण)

Webdunia
उमस के मौसम में शरीर का पानी पसीने के रूप में बड़ी तेजी के साथ निकलता है। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाए रखना बेहद जरूरी है। कुछ ठंडा और मीठा पीने की इच्छा लगातार बनी रहती है। साथ ही पेय ऐसा हो जो शरीर को एनर्जी देने के अलावा पौष्टिक भी हो तो क्या कहने। 

आइए जानते हैं चीकू मिल्क शेक की रेसिपी और इसके फायदों के विषय में। हमारा दावा है स्वास्थ्य की देखभाल के लिए यह कदम बहुत कारगर साबित होगा। 
 
क्या करें चीकू मिल्क शेक बनाने के लिए

चीकू मिल्क शेक

4 या 5 चीकू के छिलके उतार लीजिए। उनके बीज अलग कर रख लीजिए। चीकू मिल्क शेक बनाने के लिए आपको एक ग्लास ठंडा दूध, शक्कर या शहद और वेनीला आइसक्रीम चाहिए। 

 
एक ब्लेंडर में सारी सामग्री आइस्क्रीम छोड़कर मिला कर मिक्स कर लीजिए। मिल्क शेक सर्व करने के पहले ग्लास में आइस्क्रीम की एक परत बना लीजिए और मिल्क शेक डालिए। इसे चीकू की स्लाइस से सजाया जा सकता है। आपको गर्मी से निजात दिलाने का उपाय तैयार है। 
 
चीकू : क्या हैं इस फल के फायदे 

चीकू : क्या हैं इस फल के फायदे 
 
चीकू उन फलों में से एक है जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेजोड़ है। जब चीकू को दूध के साथ उपयोग किया जाता है तो स्वास्थ्य के लिए लाभ दोगुना हो जाता है। चीकू आसानी से पच जाता है। यह शरीर से अशुद्धियों को दूर करता है और इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज के कारण भरपूर उर्जा प्रदान करता है। चीकू में काफी सारे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। चीकू में मिठास की अधिकता होने की वजह से यह दूध के साथ बेहतरीन स्वाद देता है। 

 
1. चीकू में विटामिन A काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन A आंखो के लिए बहुत कारगर है। इससे आंखो की रोशनी बढ़ती है और उम्र बढ़ने पर आंखों में आने वाली तकलीफों से चीकू बचाव करने की क्षमता रखता है। 
 
2. चीकू में प्राकृतिक ग्लूकोज भरपूर होता है जिससे चीकू मिल्क शेक के उपयोग से तुरंत उर्जा मिलती है। ऐसे लोग जो अधिक शारीरिक कार्य करते हैं उनको चीकू शेक पीने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है। 

3. चीकू को सूजन कम करने के लिए भी जाना जाता है। चीकू में टैन्निन पाया जाता है जिससे सूजन उतरने में मदद मिलती है। इसके अलावा चीकू पाचन को ठीक करने साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। सूजन और दर्द में चीकू का उपयोग बहुत कारगर है। 
 
4. चीकू में मौजूद विटामिन A और विटामिन B से त्वचा की सुरक्षा होती है और रंग निखरता है। चीकू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह फायबर और न्यूट्रीएंट्स से भरपूर होता है। इसके इन गुणों के कारण यह कई प्रकार के कैंसर से शरीर की सुरक्षा करता है। इसके अलावा विटामिन A फेफड़े और मुख कैंसर से बचाता है। 

5. दूध को स्वास्थ्य लाभ का खजाना समझा जाता है। इसके अलावा चीकू में भी कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। चीकू और दूध के मिक्स से बना चीकू मिल्क शेक हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। 

6. जिन लोगों में अपाचन की समस्या होती है उनके लिए चीकू शेप बहुत कारगर है। चीकू में बहुतायत में डायटरी फायबर (5.6/100g) होने से यह पाचन को सुचारू बनाता है और अपाचन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा यह कोलोन मेम्ब्रेंस को ताकतवर बनाता है जिससे शरीर की विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन से सुरक्षा होती है। 

7. कार्बोहाइड्रेड और न्यूट्रिएंट से भरपूर चीकू गर्भावस्था के दौरान बहुत लाभदायक होता है। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी विशेष लाभकारी होता है। इससे शरीर में कमजोरी दूर होती है और गर्भावस्था के दौरान सामने आने वाले दूसरे लक्षण जैसे चक्कर और जी मचलाने से भी बचाव होता है। 

 
8. चीकू में हेमोस्टेटिक ( haemostatic ) गुण होते हैं जिनसे शरीर से खून का रुकना बंद होता है। इस प्रकार चीकू बवासीर और चोट के कारण बहने वाले रक्त को रोकता है। चीकू के पेस्ट को कीड़ा काटने की जगह पर भी लगाया जा सकता है। 

9. चीकू में एंटीडायरिया ( Anti-diarrheal ) के गुण पाए जाते हैं। इसमें शरीर शोधन की भी क्षमता होती है। जिन लोगों को बवासीर और पेचिश जैसी समस्याएं हैं उन्हें चीकू के सेवन से आराम मिलता है। 


 
10. चीकू में त्वचा को लाभ पहुंचाने के गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन E काफी अधिक होता है जिससे त्वचा का रंग निखरता है साथ ही त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है। 
 
चीकू और दूध दोनों ही स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इनको मिक्स करने से बने शेक में दोनों ही पदार्थों के गुण आ जाते हैं। चीकू शेक गर्मियों में बहुत लाभकारी है। इसके इस्तेमाल से इस मौसम में स्वास्थ्य की सुरक्षा करना बहुत आसान है। तो बस अब देर मत कीजिए। जल्दी से तैयार करें अपने लिए चीकू शेक और लीजिए मजा बेहतरीन स्वाद वाले इस पेय का। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

Birsa Munda: आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा

World Bicycle Day 2026: 3 जून विश्व साइकिल दिवस: साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं