Hanuman Chalisa

Side Effects Of Tea : चाय के ज्यादा सेवन से होता है सेहत को नुकसान, जरूर जानिए

Webdunia
चाय पीना अधिकतर लोगों को पसंद आता है। चाय प्रेमियों का मानना है कि चाय की एक चुस्की एनर्जी से भरपूर होती है। सुबह-सुबह की चाय हो या ऑफिस में काम करने के दौरान चाय की बात हो, इसे मना कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
 
जो लोग चाय के शौकीन हैं, उनका मानना है कि चाय दिनभर की थकान मिटाने में काफी मददगार साबित होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय का अधिक सेवन करने से आपके स्वास्‍थ्य को नुकसान भी हो सकता है। आखिर क्या होते हैं? नुकसान आइए जानते हैं।
 
चाय पीने से होने वाले नुकसान
 
-सुबह-सुबह चाय की तलब अधिकतर लोगों में देखी गई है। सुबह के समय सबसे पहले अगर किसी चीज का ख्याल आता है तो वो है चाय। लेकिन खाली पेट ली गई चाय आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। खाली पेट चाय लेने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर आप सुबह की चाय पीना चाहते हैं तो कुछ हल्का-फुल्का खाने के बाद ही चाय को लें।
 
-अगर आप ज्यादा चाय पीते हैं तो चाय आपके पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती है, साथ ही चाय का ज्यादा सेवन करने से आपकी भूख भी खत्म होने लगती है।
 
-चाय में कैफीन मौजूद होता है, जो आपके ब्लडप्रेशर को बढ़ा सकता है इसलिए जितना हो सके, कम ही अपनी दिनचर्या में चाय को शामिल करें।
 
-ज्यादा चाय पीने से जहां दिल की बीमारी हो सकती है, वहीं चाय में मौजूद शुगर आपके वजन को भी बढ़ा सकती है जिससे मोटापे की समस्या भी आपको घेर सकती है।
 
-हमने आमतौर पर देखा है कि लोग एक बार में ज्यादा चाय बनाकर रख लेते हैं और उसे बार-बार गर्म करके पीते हैं, जो कि आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए इस बात पर विशेष तौर पर ध्यान दें कि जितनी जरूरत हो, उतनी ही चाय बनाएं और ताजी चाय का ही सेवन करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख