shiv chalisa

Silk Pillowcase के क्या है फायदे? त्वचा और बालों के लिए है सेहतमंद

Webdunia
गुरुवार, 16 मार्च 2023 (17:17 IST)
- ईशु शर्मा 
 
क्या आपको पता है कि एक व्यक्ति अपनी ज़िन्दगी के 26 साल सोने में बिताता है? जी हां एक व्यक्ति अपनी ज़िन्दगी का 1/3 हिस्सा सोने में बिताता है और हमे अच्छी सेहत के लिए 7-8 घंटे की नींद की ज़रूरत होती है। आखिर नींद किसे नहीं पसंद और अक्सर लोग अपने वीकेंड को भी सोने में गुज़ारते हैं।
 
सोते समय हम अक्सर कॉटन या सिंथेटिक (synthetic) पिलो कवर (pillow cover) का इस्तेमाल करते हैं जिसके कारण हमारे चेहरे पर पिम्पल की समस्या बढ़ जाती है और हमारे बाल भी फ्रिज़ी लगते हैं। इन समस्या से राहत पाने के लिए आप सिल्क का पिलो कवर इस्तेमाल कर सकते हैं जिसकी मदद से आपकी त्वचा और बाल दोनों सेहतमंद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि क्या है सिल्क पिलो कवर के फायदे-
 
क्या ख़ास है सिल्क पिलो कवर में? 
 
सिल्क आपकी त्वचा के लिए काफी कोमल फैब्रिक (fabric) होता है जिसके कारण आपकी त्वचा में पिंपल्स और झुर्रियों की समस्या नहीं होती है। साथ ही सिल्क नमी और धुल को दूसरे फैब्रिक की तुलना में काफी कम अब्सॉर्ब (absorb) करता है जिससे आपके चेहरे पर गंदगी जमने की संभावना कम होती है।
क्या है Silk Pillowcase के फायदे?
 
1. त्वचा रहती है हाइड्रेट: कॉटन के पिलो कवर आपके चेहरे से नमी अब्सॉर्ब कर लेते हैं जिसके कारण उठते समय आपका चेहरा ड्राई हो जाता है पर सिल्क में सेरिसिन (sericin) नामक प्राकृतिक प्रोटीन होता है जो आपकी त्वचा को हाइड्रेशन देता है और आपके चेहरे से नमी को अब्सॉर्ब नहीं करता।
 
2. झुर्रियों की समस्या से राहत: आपने अक्सर देखा होगा कि सोकर उठने के बाद आपके चेहरे पर ताखिए के निसान पड़ जाते हैं और इन निशानों के कारण आपके चेहरे पर झुर्रियों कि समस्या भी बढ़ने लगती है। सिल्क एक सॉफ्ट फैब्रिक है जिसके कारण आपके चेहरे पर किसी तरह के निसान नहीं होते हैं।
 
3. त्वचा रहती है सेहतमंद: आपको अक्सर सोते समय खुजली या स्किन इर्रिटेशन हुआ होगा जो की कड़क और गंदे पिलो कवर के कारण होता है पर सिल्क पिलो कवर इस्तेमाल करने के बाद आपकी त्वचा में खुजली और इर्रिटेशन जैसी समस्या कम हो सकती है।
 
4. बाल रहते हैं फ्रिज फ्री: अक्सर आपने सोते समय अपने टूटे बालों को पिलो कवर पर पाया होगा या सोकर उठने के बाद आपके बाल फ्रिज़ी हो गए होंगे पर सिल्क पिलो कवर के इस्तेमाल से आपके बाल कम झड़ेंगे, डैंड्रफ की समस्या से भी राहत मिलेगी और आपका बाल हाइड्रेट भी रहेंगे।
 
5. सही तापमान: अक्सर दूसरा पिलो ज़्यादा ठंड में ठंडा होता है और गर्मियों में गरम पर सिल्क पिलो कवर हमेशा सही तापमान में होता है जो आपके चेहरे के तापमान को भी नियंत्रित रखता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

महाशिवरात्रि पर भांग क्यों पी जाती है? जानिए धार्मिक कारण और नशा उतारने के आसान उपाय

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Maha Shivratri Nibandh: महाशिवरात्रि पर हिन्दी निबंध

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

अगला लेख