Hanuman Chalisa

ऑफिस में भी फिट रहना है तो कुर्सी पर बैठे-बैठे ही कर लीजिए ये हल्के-फुल्के व्यायाम

Webdunia
अकसर ऑफिस में घंटों बैठे-बैठे काम करने से आंखें, कंधे, गर्दन, उंगलियां, पैर आदि शरीर के हिस्सों में दर्द व तकलीफ होने लगती है। ऐसे में कई लोग घर पर व्यायाम शुरू करेंगे सोचते तो हैं लेकिन नियमित व्यायाम का समय नहीं निकाल पाते। तो आइए, हम आपको ऐसे कुछ व्यायाम बता रहे हैं जिन्हें आप ऑफिस में अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही काम के दौरान भी कर सकते हैं।
 
1 सबसे पहले तो ऑफिस में अगर चढ़ने-उतरने की जरूरत हो, तो सीढियों का इस्तेमाल करें।
 
2 अब जब आप कुर्सी पर बैठे हो और थोड़ा ब्रेक लें तो एडियों को उठाकर इन्हें धीरे-धीरे जमीन पर वापस रखें। इससे आपके शरीर का निचला हिस्सा घंटों तक सुन्न नहीं रहेगा।
 
3 अगर आप किसी केबिन में बैठते हो या ऐसी जगह जहां पर संभव हो तो, कुर्सी पर 10 बार उठते-बैठते रहने का व्यायाम कर सकते हैं। इसे आप दिन में 3 बार दोहरा सकते हैं।
 
4 कुर्सी पर बैठे-बैठे अपने पैर के पंजों को बीच-बीच में खोलते व बंद करते रहें, इससे उनका व्यायाम होगा।
 
5 कुर्सी पर बैठे रहने के दौरान अपने पैरों को थोडी-थोडी देर पर जमीन से उठाते रहिए, ऐसा कई फुटबॉल खिलाड़ी भी करते है। इस व्यायाम को 30 सैकेंड तक कर सकते हैं।
 
6 कुर्सी पर बैठे-बैठे अपने कंधों को जितना हो सके, उतना ऊंचा उठाएं, इसके बाद इन्हें आगे-पीछे कर हिलाएं इससे कंधों का व्यायाम होगा।
 
7 उंगलियों के व्यायाम के लिए कुर्सी पर बैठे-बैठे ही उंगलियों को खोलें और बंद करें।
 
8 आंखों के व्यायाम के लिए कुर्सी पर बैठे-बैठे ही कुछ देर मॉनिटर की ओर न देखते हुए, आंखों को 360 डिग्री के कोण पर घुमाएं। ऐसा आप दिन में 2-3 बार अपनी सुविधा अनुसार कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और 10 उल्लेखनीय कार्य

Pan Kulfi: मेहमानों को कर दें हैरान! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल शाही पान कुल्फी

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

बाल गीत : संविधान में लिखी हुई है

9 अप्रैल, विश्व नवकार महामंत्र दिवस: जानें कल्याणकारी मंत्र और उसकी विशेष खासियतें

अगला लेख