Hanuman Chalisa

Skin Care : जानिए त्वचा के लिए बेसन के 5 सौन्दर्य लाभ

Webdunia
किसी भी प्रकार की त्वचा हो, बेसन का पेस्ट लगाएं और सौन्दर्य लाभ पाएं
 
कई महिलाएं आज भी ऐसी हैं जिन्हें पार्लर में खर्च करना पसंद नहीं आता। वे घर पर ही फेस पेक बनाकर अपने चेहरे की देखभाल करती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं और लड़कियां किचन में से बेसन इस्तेमाल जरूर करती हैं। बेसन का पेस्ट या फेस पेक सभी प्रकार की त्वचा पर सूट करता है।
 
आइए, जानते हैं चेहरे पर बेसन का पेस्ट लगाने के फायदे-
 
1 मुरझाई त्वचा के लिए - सूर्य की पराबैंगनी किरणों या फिर प्रदूषण के कारण पैदा होने वाली त्वचा समस्याओं निपटने के लिए बेसन का पैक लगाना फायदेमंद है। साथ ही यह त्वचा के असमान रंग, दाग धब्बे और मुरझाई त्वचा में भी जान डालने के लिए बेहद लाभकारी है।
 
2 तैलीय त्वचा के लिए - तैलीय त्वचा को सामान्य रखने और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेसन में गुलाबजल मिलाकर प्रयोग करें। इस पैक को लगभग 1 घंटे तक त्वचा पर लगाए रखें और पानी से धो लें। इसके अलावा आप बेसन में दही या मलाई भी मिक्स कर सकते हैं। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाना सही होगा।
 
3 रूखी त्वचा - रूखी त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए बेसन के साथ दूध की मलाई, शहद और एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बनाएं और लगाएं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज होगी और चेहरे का रूखापन दूर होकर चेहरा दमक उठेगा।
 
4 धूप से झुलसी त्वचा -  त्वचा पर होने वाली टेनिंग के लिए बेसन काफी प्रभावी है। यह मृत त्वचा को हटाकर त्वचा की चमक को फिर से स्टोर करता है। इसके लिए 4 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू, 1 चम्मच दही और 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। झुलसी हुई त्वचा पर इसे सूखने तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इसे करने से बहुत जल्द टेनिंग खत्म होकर त्वचा साफ और चमकदार हो जाएगी। 
 
5 रोमछिद्र खुलना - त्वचा के रोमछिद्र या पोर खुलने से त्वचा में गंदगी जल्दी प्रवेश करती है जिससे मुहांसे या अन्य समस्याएं भी होती है। इससे बचने के लिए बेसन में कुकंबर का रस और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाना फायदेमंद होता है। 12 घंटे इस पेस्ट को लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में 3 बार इसे आजमाने से त्वचा के रोमछिद्र बंद होते हैं और कसाव आता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और 10 उल्लेखनीय कार्य

Pan Kulfi: मेहमानों को कर दें हैरान! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल शाही पान कुल्फी

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

बाल गीत : संविधान में लिखी हुई है

9 अप्रैल, विश्व नवकार महामंत्र दिवस: जानें कल्याणकारी मंत्र और उसकी विशेष खासियतें

अगला लेख