आप कितने घंटे सोते हैं? जानें कितनी नींद है जरूरी...

Webdunia
आपने अक्सर पढ़ा या सुना होगा, कि कम से कम 8 घंटे की नींद लेना हर किसी के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन सच्चाई यह है कि उम्र के हिसाब से सभी के लिए नींद की आवश्यक मात्रा अलग-अलग होती है। जानिए कितनी नींद आवश्यक है आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए... 
 
 
सामान्य तौर पर अगर आप 5 घंटे से भी कम सो पाते हैं, तो आपके मस्तिष्क की कार्यक्षमता पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसा ही कुछ जरूररत से ज्यादा नींद लेने पर भी होता है। लेकिन रिसर्च के अनुसार नींद लेने के पैमाना हर उम्र के व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है।
1 नवजात - नवजात शिशु से तीन माह तक के बच्चे को नींद की आवश्यकता एक सामान्य से लगभग दोगुनी होती है। इन बच्चों को हर दिन क14 से 17 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है जिसमें, कम से कम 11 से 13 घंटे की नींद तो बेहद आवश्यक है। लेकिन 19 घंटे से अधिक नींद, बच्चों के दिमाग के विकास को बाधित कर सकता है।
2 शिशु - 4 माह से 1 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए 12 से 15 घंटे की नींद जरूरी होती है, या फिर कम से कम 10 घंटे की नींद होनी चाहिए। वहीं 18 घंटे से ज्यादा नींद इनके लिए खतरनाक हो सकती है। वहीं 1 से 2 साल तक के बच्चे के लिए 11 से 14 घंटे आदर्श नींद और तीन से पांच साल तक के बच्चों के लिए 10 से 13 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। वहीं आठ घंटे से कम या फिर 14 घंटे से ज्यादा देर नींद इनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
 
इसी प्रकार 6 से 13 तक के बच्चों के लिए 9 से 11 घंटे नींद लेने की सलाह दी जाती है, वहीं 7 घंटे से कम नींद या फिर 11 घंटे से ज्यादा देर नींद लेना नुकसानदायक हो सकता है।14 से 17 साल तक, किशोरावस्था में 8 से 10 घंटे की नींद लेना मानसिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

3 वयस्क उम्र -  अठारह से पच्चीस साल की उम्र तक नींद का यह आंकड़ा घटकर 7 से 9 घंटे का होना चाहिए। लेकिन इससे कम या अधिक नींद हानिकारक साबित हो सकती है।



4  अधेड़ अवस्था - 26 साल की उम्र से 64 साल की उम्र तक के लोगों को भी 7 से 9 घंटे की नींद लेना आवश्यक है, ताकि मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहे और कार्यक्षमता भी प्रभावित न हो। 
5  बुजुर्ग - बढ़ती उम्र के साथ-साथ नींद की आवश्यकता का यह आंकड़ा कम होता है, जिसमें 7 से 8 घंटे की नींद आवश्यक होती है। लेकिन इस उम्र में 5 घंटे से कम नींद लेना हानिकारक साबित हो सकता है और 9 घंटे से अधिक नींद भी।
इसके अलावा कम या अधिक नींद का सीधा संबंध आपके रक्तचाप, मस्तिष्क की कार्यक्षमता, ऊर्जा में कमी, चिड़चिड़ापन, तनाव, मानसिक समस्याएं, सिरदर्द, डाइबिटीज, मोटापा और हृदय रोगों से होता है। आवश्यकता से कम या अधिक नींद लेने पर आपको इन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

खूबसूरत और हेल्दी बालों के दुश्मन हैं ये 5 सबसे खराब हेयर ऑयल्स, क्या आप भी कर रहे हैं इस्तेमाल?

डिहाइड्रेशन से लेकर वजन घटाने तक, गर्मियों में खरबूजा खाने के 10 जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स

अखरोट के साथ ये एक चीज मिलाकर खाने के कई हैं फायदे, जानिए कैसे करना है सेवन

गर्मियों में वजन घटाने के दौरान होने वाली 8 डाइट मिस्टेक्स, जो बिगाड़ सकती हैं आपके फिटनेस गोल्स

केले में मिला कर लगाएं ये सफेद चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

सभी देखें

नवीनतम

फैट बर्न V/S कैलोरी बर्न, शरीर को बेहतर ढंग से शेप में लाने के लिए क्या है ज़रूरी

5 हजार वर्ष तक जिंदा रहने का नुस्खा, जानकर चौंक जाएंगे Video

विश्व आवाज दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास और इस दिन के बारे में

बाल कहानी : बूढ़े आदमी का छिपा खजाना

योग के अनुसार प्राणायाम करने के क्या हैं 6 चमत्कारी फायदे, आप भी 5 मिनट रोज करें

अगला लेख