Hanuman Chalisa

क्या आप भी 1 बजे के बाद सोते हैं तो हो जाएं सावधान, शरीर हो जाएगा खराब

Webdunia
sleeping late at night side effects
21वीं सदी में हमारी लाइफस्टाइल में काफी ज्यादा परिवर्तन आए हैं जिसके कारण हमे कई तरह की हेल्थ प्रोब्लम्स का सामना करना पड़ता है। आज की इस लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग 1 बजे के बाद सोते हैं। आप भले ही 7-8 घंटे की नींद लें लेकिन रात को देर तक जागने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। हमारे शरीर को जिस तरह खाने और पानी की ज़रूरत होती है उस तरह ही आपको अपना रूटीन रखना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के लिए सुबह की धुप और नाश्ता ज़रूरी होता है। 2010 में हुई एक रिसर्च के अनुसार रात को देर से सोने वालों को जल्दी सोने वालों की तुलना में मानसिक बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। चलिए जानते हैं देर से सोने से क्या नुकसान होते हैं (sleeping late at night side effects).......
 
रात को देर से सोने के नुकसान | what are the risks of sleeping late
 
1. हृदय की समस्या: रिसर्च के अनुसार रात को देर से सोने से हृदय की बिमारियों का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है। आपको बता दें कि रात को देर से सोने के कारण ब्लड प्रेशर हाई होता है जिससे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है।
2. इम्यूनिटी होती है प्रभावित: कम नींद लेने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। रिसर्च के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेता है तो उसके अंदर इंफेक्शन का खतरा तेजी से बढ़ता है। साथ ही ऐसे लोग बीमारियों की चपेट में भी जल्दी आ जाते हैं। 
 
3. डायबिटीज का खतरा: भारत में डायबिटीज के मरीजों की संस्ख्या काफी तेज़ी से बढ़ रहा है। डायबिटीज होने के मुख्य कारणों में से एक कम नींद लेना भी है। पर्याप्त नींद लेने से आपकी ब्लड सुगर लेवल बैलेंस रहती है। साथ ही आपके शरीर को शुगर डाइजेस्ट करने में आसानी होती है। इसलिए डायबिटीज बढ़ने के कारण मरीजों को ठीक से नींद नहीं आती है। 
 
4. कैंसर का खतरा: डायबिटीज के साथ भारत में कैंसर का खतरा भी काफी तेज़ी से बढ़ रहा है। कैंसर से बचाव के लिए भी आपको पर्याप्त नींद लेने की ज़रूरत है। एक रिसर्च के मुताबिक night owls यानी रात को देर तक जागने वाले लोग अक्सर जंक फूड्स, चाय व धूम्रपान का सेवन आम लोगों के मुकाबले में ज्यादा करते हैं, जिसके कारण कैंसर का खतरा कई गुणा तक बढ़ जाता है। 
 
5. स्ट्रेस की समस्या: देर रात तक जागने वाले लोगों में स्ट्रेस की समस्या अधिक होती है। रूटीन के कारण व्यक्ति सही तरह से पोषक तत्वों का सेवन नहीं करता है जिससे न्यूट्रिशन की कमी होती है। न्यूट्रिशन की कमी के कारण आपकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है। साथ ही रात में देर तक जागने से overthinking बढ़ती है। 
ALSO READ: कम नींद के कारण महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

Muharram 2026: मुहर्रम की 10वीं तारीख क्यों है खास? जानिए यौम-ए-आशूरा की पूरी कहानी

24 जून: मध्य प्रदेश में आज मनेगा रानी दुर्गावती गौरव दिवस, जानें उनके बलिदान की कहानी

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

अगला लेख