Hanuman Chalisa

हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो पढ़ें 5 टिप्स

Webdunia
पुरुषों की त्वचा महिलाओंं की अपेक्षा रफ होती है, इसलिए उन्हें भी त्वचा की देखभाल की उतनी ही जरूरत होती है, जितनी सामान्य तौर पर महिलाएं करती हैं। सही तौर तरीकों का इस्तेमाल आपको उम्र से 10 साल तक कम दिखने में मदद कर सकता है। और आप  पहले से अधिक आकर्षक दिख सकते हैं। पढ़ें 5 टिप्स - 

 
1 चेहरे और त्वचा की सफाई का विशेष ध्यान रखें। साबुन की अपेक्षा फेसवॉश या फोम का इस्तेमाल करें और समय-समय पर चेहरे की मसाज करवाते रहें, ताकि त्वचा पर रौनक दिखाई दे।
2 सप्ताह में 2 या 3 बार शैंपू करें और बालों को बेतरतीब रखने के बजाए सही आकार और लंबाई में कटवाएं और उन्हें व्यवस्थित बनाए रखें। आइब्रोज को भी मोटा लेकिन शेप में रखें।

3 शेविंग करना जरूरी है, ताकि गंदगी जमा न हो और त्वचा भी सुरक्षित रहे। अगर दाढ़ी बढ़ाना चाहते हैं तो ट्र‍िमिंग पर विशेष ध्यान दें। अपने चेहरे के अनुसार दाढ़ी को शेप दें, ताकि आप आकर्षक दिखें।

4 नाखूनों पर भी बराबर ध्यान दें। नाखूनों को अधिक बढ़ाएं नहीं, उन्हें समय-समय पर काटते रहें और शेप में भी बनाएं रखें। पुरुषों के लंबे नाखून गलत छवि बनाते हैं। 
5 हाथों और पैरों की त्वचा को मुलायम करने के लिए सफाई और मॉश्चराइजर पर ध्यान दें। जब भी चेहरा, हाथ, पैर धोएं या नहाएं, मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे नमी बनी रहेगी और चिकनाई के कारण त्वचा भी खराब नहीं होगी। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख